फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2019 : इन सात गलतियों से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, नहीं मिलता अक्षय पुण्य

Sun, 21 Apr 2019 04:02 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 21 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
do not forget these thing during Akshaya tritiya 2019 puja
अक्षय तृतीया 2019

वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया या आखा तीज कहते हैं। सुख-समृद्धि और संपन्नता बरसाने वाली यह पावन तिथि इस बार 07 मई 2019, मंगलवार को पड़ रही है। सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले स्नान-दान, यज्ञ, जप-तप आदि कर्मों का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन विधि-विधान से साधना-आराधना करने वाले साधक पर मां लक्ष्मी विशेष कृपा बरसती है। लेकिन इस दिन जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनके कारण शुभ की बजाय मिलने लगते हैं अशुभ फल।



अक्षय तृतीया पर किन गलतियों से बचना जरूरी है, इसे जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —

do not forget these thing during Akshaya tritiya 2019 puja
अक्षय तृतीया 2019

1.
अक्षय तृतीया के दिन दान का विशेष महत्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बहुत से लोग दान में महादान यानी कन्यादान तक करते हैं। बहरहाल, इस दिन दान देते समय सुपात्र का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा शुभ फल मिलने की बजाय आपके जीवन में नकारात्मक असर होने लगता है। इस दिन जरूरतमंद को दान और भोजन कराने का शुभ फल मिलता है।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

do not forget these thing during Akshaya tritiya 2019 puja
अक्षय तृतीया 2019

2.
अक्षय तृतीया के दिन किसी के प्रति द्वेष भावना न रखें और न ही पूजन के दौरान क्रोध करें। भगवान श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की साधना-आराधना करने के पश्चात् भी यदि कोई व्यक्ति अपने मन में द्वेष की भावना रखता है या दूसरों का बुरा करने की सोचता है, तो मां लक्ष्मी उसके पास कभी नही ठहरतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not forget these thing during Akshaya tritiya 2019 puja
अक्षय तृतीया 2019

3.
धनतेरस की तरह अक्षय तृतीया के दिन भी खरीदारी का विशेष महत्व होता है। शुभता के लिए इस दिन कुछ न कुछ खरीदें और खाली हाथ वापस घर न लौटें। इस दिन खाली हाथ घर लौटना शुभ नहीं माना जाता है। वैसे तो अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने को शुभ माना गया है लेकिन यदि संभव न हो तो इसकी जगह पर आप अपनी क्षमता के अनुसार कोई अन्य धातु की वस्तु या जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
do not forget these thing during Akshaya tritiya 2019 puja
अक्षय तृतीया 2019

4.
मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थानों पर निवास करती हैं और गंदगी भरे स्थान से दूर चली जाती हैं। दअरसल, स्वच्छता और सुव्यवस्था के स्वभाव को भी 'श्री' कहा गया है। इसलिए जिस घर में चीजें सुव्यवस्थित तरीके से रहती हैं, मसलन जूते, चप्पल, कपड़े आदि इधर-उधर नहीं पड़े रहते हैं और घर में साफ-सफाई रहती है, उस घर में देवी लक्ष्मी का वास रहता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed