फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali Upay 2023 Do These Remedies on Diwali Maa Lakshmi Will Happy and Prosperity Will Come in Life

Diwali Upay 2023: दिवाली की रात अगर कर लेंगे ये सरल उपाय फिर सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 07 Nov 2023 02:43 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

दिवाली का रात को प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ दिवाली पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं ताकि जीवन में तरक्की, सुख-शांति और वैभव बना रहे।

विज्ञापन
Diwali Upay 2023 Do These Remedies on Diwali Maa Lakshmi Will Happy and Prosperity Will Come in Life
Happy Diwali 20223 Wishes - फोटो : Istock

विस्तार

शुभ दीपावली 2023

विज्ञापन

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योति नमोऽस्तुते।।

Diwali Upay 2023: 12 नवंबर को देशभर में धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि पाने की कामना के लिए रोशनी के पर्व दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा आराधना करने का विधान होता है। दीपोत्सव का पर्व लगातार पांच दिनों तक चलता है। धनतेरस के साथ दिवाली का 5 दिनों तक चलने वाला पर्व आरंभ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दिवाली का रात को प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ दिवाली पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं ताकि जीवन में तरक्की, सुख-शांति और वैभव बना रहे। दिवाली की रात को आप भी कुछ अचूक और सरल उपाय करके हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली की रात को कौन-कौन से उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 

दीपावली के 10 उपाय

  1. दिवाली के रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान करके सबसे पहले सूर्यदेव को जल अर्पित करें। फिर इसके बाद माता लक्ष्मी के मंदिर जाएं और सुगंधित गुलाब अर्पित करते हुए धूप जलाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे।
  2. विज्ञापन
  3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को गन्ना बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में दिवाली की सुबह गन्ना लाएं और रात को लक्ष्मी पूजन के दौरान मां को अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. मां लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में दिवाली की रात को 9 गोमती चक्र की पूजा मां लक्ष्मी के साथ करें फिर इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि और धन संपदा हासिल होंगी।
  6. जिन लोगों के पास ज्यादा धन नहीं टिक पाता है वे लोग नरक चतुर्दशी के दिन चंदन, गुलाब का फूल और रोली को लाल कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय से जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
  7. धनतेरस से लेकर भाईदूज तक शुद्ध देसी घी का दीपक सुबह-शाम घर के पूजा स्थल एवं तुलसीजी के पास अवश्य जलाना चाहिए।
  8. दिवाली की रात को पांच सुपारी,पांच हल्दी की गाँठ,पांच पीली कौड़ी और पांच गोमती चक्र को लेकर उनको लाल कपडे में बांधकर घर या व्यापर स्थल की चौखट पर बांधने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
  9. दीपावली की शाम अशोक के वृक्ष की पूजा करके शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए,सारे कष्ट दूर होते हैं और धनागमन होने लगेगा।
  10. नौकरी पाने के लिए और लगातार तरक्की हासिल करने के लिए दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के दाौरान चने की दाल माता लक्ष्मी पर छिड़कें फिर इस दाल को इकट्ठी करके पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। 
  11. व्यापार करने वाले जातक दिवाली की रात साबुत फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे दुकान के चारों तरफ घुमाएं इस उपाय से धन लाभ में भी बढ़ोतरी होगी।
  12. दीपावली की रात को पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ियां लें और इन्हें गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध दें। अब दिवाली की पूजा करते समय इस पोटली को चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें और अगली सुबह इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed