{"_id":"671cd7808999e7f3af007cbf","slug":"diwali-2024-laxmi-pujan-time-puja-vidhi-shubh-muhurat-samagri-list-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali Laxmi Puja Samagri: दिवाली पर इन चीजों से मां लक्ष्मी की पूजा करने से नहीं होती है धन और सुख की कमी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Diwali Laxmi Puja Samagri: दिवाली पर इन चीजों से मां लक्ष्मी की पूजा करने से नहीं होती है धन और सुख की कमी
Sat, 26 Oct 2024 05:33 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
Diwali Laxmi Puja Samagri: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी की पूजा सही विधि और विशिष्ट सामग्रियों के साथ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
दिवाली 2024 गणेश लक्ष्मी की मूर्ति
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Diwali Laxmi Puja Samagri: मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी की पूजा सही विधि और विशिष्ट सामग्रियों के साथ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती। पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों का उपयोग करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं।
1. कमल का फूल
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी का निवास कमल पर होता है। लक्ष्मी पूजा में कमल का फूल अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्त को धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
2. श्रीयंत्र
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा में श्रीयंत्र का विशेष महत्त्व है। श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में स्थापित कर नियमित रूप से पूजन करने से धन की वृद्धि होती है और घर में स्थायी समृद्धि का वास होता है। श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
विज्ञापन
Diwali 2024: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन
3. घी का दीपक
लक्ष्मी पूजा में घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। दीपक को पूर्व और उत्तर दिशा की ओर जलाना सबसे शुभ माना जाता है।
5. चांदी के सिक्के
चांदी के सिक्कों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा में चांदी के सिक्के अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को आर्थिक लाभ मिलता है। खासकर लक्ष्मी जी के चित्र वाले चांदी के सिक्कों का उपयोग विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
6. सिंदूर और हल्दी
लक्ष्मी पूजा में सिंदूर और हल्दी का विशेष महत्त्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि हल्दी और सिंदूर अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ये सामग्री शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं।
Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें वाहन और सोना-चांदी खरीदनें का मुहूर्त
8. शंख
शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है, क्योंकि यह समुद्र मंथन के समय उत्पन्न हुआ था। शंख से पूजा स्थल पर जल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का संचार होता है।
9. गोमती चक्र
दिवाली की पूजा में गोमती चक्र का उपयोग करने से घर में धन और संपत्ति की वृद्धि होती है। गोमती चक्र को तिजोरी या पूजास्थल पर रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

10. कौड़ी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कौड़ी समुद्र मंथन के समय उत्पन्न हुई थी और इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से घर में धन की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। विशेष रूप से दीपावली के समय मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी का प्रयोग करने से विशेष लाभ मिलता है।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन