{"_id":"63513ef9665a17784733e809","slug":"diwali-2022-if-you-see-these-things-on-deepawali-then-understand-its-a-good-sign-grace-of-maa-lakshmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: दिवाली पर मिले ऐसे संकेत तो समझ लें मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, होने वाला है शुभ ही शुभ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Diwali 2022: दिवाली पर मिले ऐसे संकेत तो समझ लें मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, होने वाला है शुभ ही शुभ
Thu, 20 Oct 2022 05:59 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:59 PM IST
सार
Diwali 2022: इस साल दिवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
दिवाली पर मिले ऐसे संकेत तो समझ लें मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Diwali 2022: इस साल दिवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के बाद ही इस उत्सव का आरंभ होता है। लोग दीए जलाते हैं, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं कहा जाता है मां अपने जिस भक्त की भक्ति से सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ संकेत देती हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...
विज्ञापन
Diwali 2022: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए
विज्ञापन
गाय है समृद्धि का प्रतीक
शकुन शास्त्र में गाय को मां माना गया है। दिवाली वाले दिन यदि आपको केसरिया रंग की गाय दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ संकेत है। ये गाय देवत्व का प्रतीक है और ये घर में समृद्धि लाती है।
विज्ञापन
उल्लू दिखा तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए यदि दिवाली पर आपको उल्लू दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपका पूरा साल अच्छा बना रहेगा।
छिपकली भी है शुभ संकेत
दिवाली की शाम को यदि आपको छिपकली के दर्शन होते है तो ये आपके लिए अच्छा संकेत है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली को हमेशा लक्ष्मी-गणेश की पूजन के बाद छिपकली के दर्शन करने चाहिए।
Happy Diwali 2022: इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी दिवाली, भेजें ये प्यार भरे संदेश
बिल्ली है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक
वैसे बिल्ली यदि रास्ता काट जाए तो यह कुछ बुरा होने का संकेत है, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली का घर में दिखना लाभदायक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।
छछूंदर के साथ होगा पैसों का आगमन
दिवाली की रात अगर आपको छछूंदर दिख जाते हैं तो ये शुभ संकेत है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छछूंदर के साथ पैसों का भी आगमन होता है। अगर ये आपको दिख जाते हैं तो आप इनको भगाएं नहीं बल्कि उन्हें अपने रास्ते जाने दें।