Diwali 2021: आज दिवाली पर जरूर करें ये मंगल कार्य, प्रसन्न होकर लक्ष्मी जी पधारेंगी आपके घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के पत्तों की तोरण
दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में लोग अपने घरों को रंगवाते हैं व उसे तरह-तरह से सजाते हैं, लेकिन इस सब के साथ अपने घर के द्वार पर तोरण अवश्य लगानी चाहिए। दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर आम, पीपल के पत्तों और गेंदे को फूल की माला से तोरण बनाकर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
फूलों और रंगो से बनाएं खूबसूरत रंगोली
दिवाली पर घर को आंगन और द्वार पर रंगोली बनाने का प्रचलन बहुत पहले से चला आ रहा है। अन्य उत्सवों पर भी लोग अपने घरों में रंगोली जरूर बनाते हैं। समय का अभाव कहें या आधुनिकता आज के समय में लोग बनी-बनाई स्टीकर वाली रंगोली लाकर लगाने लगें हैं लेकिन मां लक्ष्मी के स्वागत में फूलों और रंगो से रंगोली बनानी चाहिए व दीपक प्रज्वलित करके उसे रोशन करना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके यहां पधारती हैं।
जरूर करें कलश स्थापना
सनातन धर्म में पूजा अनुष्ठान व मांगलिक कार्यों में कलश अवश्य रखा जाता है। दिवाली के दिन भी एक कलश में जलभरकर उसमें आम के पत्ते लगाकर रखना चाहिए व कलश के मुख पर नारियल भी रखना चाहिए। कलश पर रोली या कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर मौली बांधना चाहिए। इस तरह से कलश को तैयार करके पूजन स्थान पर रखना चाहिए।