{"_id":"5da847dc8ebc3e93c81670f4","slug":"diwali-2019-rama-ekadashi-vrat-puja-before-diwali-laxmi-pujan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन प्राप्ति के लिए दिवाली से पहले इस व्रत को करना ना भूलें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
धन प्राप्ति के लिए दिवाली से पहले इस व्रत को करना ना भूलें
Fri, 18 Oct 2019 08:22 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
diwali
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सही तरीके से करने पर धन में वृद्धि होती है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिवाली में एक व्रत ऐसा भी होता है जिसको रखने पर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन
रमा एकादशी पर लक्ष्मी जी के साथ विष्णु भगवान का भी पूजन करने से धन वर्षा और शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इस व्रत के साथ ही भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। रमा एकादशी पर भगवान विष्णु जी के साथ लक्ष्मी पूजन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी जी का नाम रमा भी है और यह एकादशी उनके नाम पर ही होती है। कहा जाता है कि विष्णु जी को लक्ष्मी जी का यह नाम अति प्रिय है।
विज्ञापन
व्रत का तरीका
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की फल, फूल, धूप, अगरबत्ती से पूजा कर उन्हें भोग लगाया जाता है व पूजा के दौरान तुलसी जरूर चढ़ानी चाहिए और उसके बाद यह व्रत रखा जाता है। इस व्रत में व्रत कथा भी पढ़ी जाती है और इसके अलावा इस दिन घर पर सुंदरकांड, भजन व गीता का पाठ करने से भी पापों का नाश होता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा करने से भगवान भक्तों से खुश होते हैं और भक्तों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन