फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2019 diwali ke upay

इस दिवाली जरूर अपनाएं ये उपाय, घर पर आएगी सुख- समृद्धि

Fri, 18 Oct 2019 08:23 AM IST
Nisha Ghai डॉ. निशा घई
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
diwali 2019 diwali ke upay
diwali
दीपावली रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। मां लक्ष्मी समृद्धि की देवी हैं। दीपावली पर किये गये कुछ उपाय आपके घर में सुख और समृद्धि आते हैं। दीपावली आते ही हम रंग रोंगन सफाई आदि करना शुरू कर देते हैं। हर व्यक्ति का यही प्रायोजन होता है लक्ष्मी मां उनके घर आएं और उन्हें आशीर्वाद दें। अगर घर साफ सुथरा है तो उससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। घर की सफाई करते वक्त हमें घर में कहीं भी कबाड़ नहीं रखना चाहिये। किसी भी प्रकार के पुराने, कपड़े, इलेक्ट्रिक गेजेट, टूटे बर्तन, किताबें, खिलौने आदि जिन का हम उपयोग नहीं करते उन्हें घर से निकाल देना चाहिये। घर की छत पर भी किसी भी प्रकार का कबाड़ इक्कट्ठा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


दिवाली में प्रकाश का महत्व
प्रकाश का दीपावली में विशेष महत्व है। यह समृद्धि को सक्रिय करता है। यह माना जाता है कि जिन घरों में अच्छी रोशनी होती है वह हमेशा धन धान्य से भरे रहते हैं। दीपावली के दिन उत्तर दिशा में नीले और पीले बल्व लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। दियों का भी विशेष महत्व है। दिये की संख्या का ध्यान देना बहुत जरूरी है। 11-21-51 यह शुभ संख्या मानी जाती है। इस संख्या में दिये जलायें और लक्ष्मी माँ का पूजन करते समय 11 घी के दीये अवश्य जलाने चाहिये। इससे घर हमेशा धन धान्य से भरपूर रहता है। दीये में थोड़ी सी फुलियां अवश्य डालें। उत्तर दिशा कुबेर दिशा मानी जाती है। इस दिशा को साफ सुथरा कर यहां पानी से भरा कटोरा या फव्वारा आदि रखें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


दीपावली पर लक्ष्मी कृपा पाने के लिए अवश्य करें यह उपाय

- मां लक्ष्मी को आमंत्रित करने के लिये घर के द्वार को तोरण या बन्दनवार से सजायें आम के पत्तों या अशोक के पत्तों से बनी तोरण शुभ मानी जाती है।

-  मुख्य द्वार पर चावल और सिंदूर के मिश्रण से तैयार किये माँ लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह जरूर अंकित करें। इनकी दिशा घर के अन्दर की तरफ होनी चाहिये।

- दरवाजे पर हल्दी से ऊँ का या स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाये।

- नकदी के प्रवाह को तेज करने के लिये और सुख, समृद्धि को बढ़ाने वाली वस्तुऐं जैसे तिजोरी, सेफ आदि को उत्तर दिशा में रखना चाहिये। दरवाजों में तेल डालें ताकि वह आवाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिये ईशान कोण में चाँदी के या स्टील के कटोरे में पानी या पीले फूल डाल कर रखें।

-  कुछ चीजें घर में रखने से माँ लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। पूजा में इस्तेमाल किये गये सिक्कों को लाल कपड़े में सुनहरे धागे के साथ तिजोरी या अलमारी में रखना चाहिये।


- सेंधा नमक को पानी में मिला कर छिड़काव करने से घर की नकारत्मक ऊर्जा खत्म होती है।

- दीपावली में लक्ष्मी पूजन का विधान है। आपके घर में सम्पत्ति धन हमेशा बना रहे इसलिये लक्ष्मी गणेश के पूजन में कौड़ियां अवश्य रखनी चाहिये।

- दीपावली के दिन नई झाड़ू से घर की सफाई करने से बरकत बनी रहती है।

- दीपावली में रंगों से बनी रंगोली का अपना महत्व है। घर में खुशनुमा वातावरण हमेशा बना रहे। जिसमें रंगों का सही चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है। हरा रंग खुशहाली का, पीला रंग समृद्धि का, लाल रंग ऊर्जा का, पिंक कलर प्रेम का, जामुनी रंग राजसी ठाठ का प्रतीक है।

- दीपावली में रंगोली बनाते वक्त इन रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो जीवन और भाग्य की वृद्धि होगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed