फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2018 laxmi puja shubh muhurat and puja vidhi

आज दिवाली पर 17:57 से 19:53 बजे तक रहेगा सबसे अच्छा मुहूर्त, पूजन से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Wed, 07 Nov 2018 10:03 AM IST
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य Updated Wed, 07 Nov 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
diwali 2018 laxmi puja shubh muhurat and puja vidhi
दीपावली 2018

दीपावली का पावन त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिष में सूर्य की स्थिति तुला राशि में होने की वजह से और अमावस्या होने की वजह से अच्छी नहीं मानी जाती है, यहां तक की कार्तिक में जन्में बच्चों के लिए विषेष रूप से कार्तिक दोष शांति करवाई जाती है।  लेकिन इस बार दीपों का महापर्व दीपावली 07 नवंबर को बुधवार के दिन मनाया जायेगा, जो की सभी प्रकार से शुभ है। इस दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे, जो की अत्यंत शुभता लिए हुए हैं। आयुष्मान योग के उपरांत सौभाग्य योग बना हुआ है। स्वाति नक्षत्र 19 :37 बजे तक है, उसके उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा जो की कल्याणकारी योग है।

विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
— इस बार दीपावली पर 17:57 से 19:53 बजे तक का समय वृषभ लग्न होने की वजह से शुभ है।
— दिन में 13:39 से लेकर 15:04 बजे तक कुम्भ लग्न है, जो कि व्यापारी और व्यावसायिक स्थल पर पूजन के लिए शुभ है।
— रात्रि 12 :30 से लेकर रात्रि 02 :51 बजे तक सिंह लग्न होने की वजह से यह समय उन लोगों के लिए कल्याणकारी है, जो मंत्र जाप या साधना करते हैं।

पूजन विधि
सबसे पहले माता लक्ष्मी और गणपति भगवान की मूर्ति को स्थापित करें। ध्यान रहे कि सर्वप्रथाम श्री गणेश जी की पूजा होनी चाहिए। इसलिए सबसे पहले गणपति को पंचामृत करवाएं, कुमकुम या केसर से तिलक कर पुष्पहार पहनाएं वस्त्र समर्पित करें और जनेऊ पहनाएं।
विज्ञापन


इसके बाद मां लक्ष्मी को सुंदर वस्त्र से सुशोभित कर आभूषण पहनाएं, इत्र लगाएं और केसर-कुमकुम का तिलक करें। इसके बाद इनके आगे एक बड़ा सा चौमुख दीपक गाय के गोबर के ऊपर रख कर प्रज्जवलित करें। गाय के गोबर पर सिंदूर और अक्षत लगाएं। इसके बाद सोलह दीपक प्रज्जवलित करें, जो कि चन्द्रमा के सोलह कलाओं या सोलह मातृका को समर्पित किया जाता है।  सर्वप्रथम गणेश जी की स्तुति करें। उसके उपरांत मां लक्ष्मी का पूजन करें और कनकधारा स्त्रोत पाठ करें।  पान, मिष्ठान, फल का भोग लगाएं और माता को प्रणाम कर पूरे घर में दीपक सुशोभित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष मंत्र
पूजन के दौरान "ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः" का मानसिक जाप करते रहें और अपने से बड़ों का चरण छूकर प्रणाम करें और जो दूर हैं उनको भी प्रणाम करें। अगले दिन प्रातः गोबर सूखा गोबर लें और लाल कपड़ा में बांध कर रसोई घर में रख दें। इस पूजन से पूरे साल आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।


इन बातों का रखें विशेष ख्याल
दीपावली के दिन पूरे घर की सफाई जरूर करें। स्थान की पवित्रता के साथ मन की पवित्रता भी बनाए रखें। किसी के प्रति कोई द्वेष न रखें। इस पावन दिन सफाई पर विशेष ध्यान दें। अपने पुरोहित या ब्राह्मण या अपने गुरु को प्रणाम कर आशीर्वाद लें और दान स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed