फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras purchasing shubh muhurat 2018 do not buy these items on dhanteras

धनतेरस 2018: ये है सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त, लेकिन आज भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

Mon, 05 Nov 2018 01:21 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
dhanteras purchasing shubh muhurat 2018 do not buy these items on dhanteras
Dhanteras 2018
आज धनतेरस है। यह दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धनतेरस पर सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है।
विज्ञापन


बर्तन खरीदने के लिए यह है शुभ समय
धनतेरस को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजकर 44 मिनट तक चर, लाभ और अमृत की चौघड़िया मुहूर्त में शुभ माना गया है। सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शाम 5 बजकर 24 मिनट तक लाभ और अमृत की चौघड़िया है। यह सबसे शुभ समय है। क्योंकि सोम अमृत जयंती योग और लाभ और अमृत की चौघड़िया में बर्तन खरीददारी करने से धर्म शास्त्र के अनुसार आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होने के साथ ही रोग का भी नाश होता है।
विज्ञापन


धनतेरस शुभ योग
धनतेरस का प्रारंभ 4 नवंबर रविवार रात 1 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 5 नवंबर सोमवार को रात 11 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। पांच नवंबर सोमवार को सुबह छह बजकर 44 मिनट पर सूर्योदय होगा। सूर्योदय के समय से लेकर रात 11 बजकर 47 मिनट तक धनतेरस रहेगा। इस बार धनतेरस पर सोम अमृत जयंती योग बन रहा है। ऐसा संयोग 18 वर्षों के बाद बना है।  सोम प्रदोष हस्त नक्षत्र कन्या राशि में चंद्रमा त्रयोदशी तिथि में भद्रा न हो तो सोमअमृत जयंती योग बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भूलकर भी न खरीदें ये सामान

शीशे का सामान
धनतेरस के दिन भूलकर भी शीशे का सामान न खरीदें। माना जाता है कि शीशे का संबंध सीधा राहु से होता है जो कि नीच ग्रह माना जाता हैं। यही वजह है कि इस दिन कांच का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

एल्युमिनियम के बर्तन
धनतेरस पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना वर्जित है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।

काले रंग की चीज
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस बहुत शुभ दिन माना जाता है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।


नकली सोना
धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर सोने से बनी चीजों की ही खरीदारी करते हैं लेकिन इस दिन इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस दिन गलती से भी नकली ज्वैलरी घर में नहीं लाने चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed