फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2024 Date Time And Importance Auspicious Items on Dhantrayodashi Shopping Shubh Muhurat Time To Buy

Dhanteras 2024: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का संयोग, जानिए खरीदारी शुभ मुहूर्त और महत्व

सार

Dhanteras 2024 Shopping Shubh Muhurat Time: धनतेरस  पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर भगवान धन्वतरि की पूजा और घरों में दीपक जलाएं जाते हैं। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Date Time And Importance Auspicious Items on Dhantrayodashi Shopping Shubh Muhurat Time To Buy
धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2024 Shopping Shubh Muhurat Time: पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व दीपावली धनतेरस से प्रारंभ हो जाता है। धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा होती है। भगवान धन्वतरि आरोग्यता के देवता हैं और इनकी पूजा-अर्चना करने से अच्छी सेहत और रोगों से मुक्ति मिलती है। इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन यम देवता, भगवान कुबेर के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, जिसके कारण से हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर्व का महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


धनतेरस 2024 तिथि
कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ- 29 अक्तूबर, सुबह 10 बजकर 32 मिनट से
कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर, दोपहर 01 बजकर 16 मिनट तक

धनतेरस 2024 शुभ योग और शुभ मुहूर्त 
इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस योग में खरीदारी करने को बहुत ही शुभ माना जाता है। धन त्रयोदशी पर खरीदारी करने से साल भर तक इसमें तेरह गुने की वृद्धि होती है। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह खरीदारी का पहला मुहूर्त होगा। 
विज्ञापन


Diwali 2024: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर शुभ खरीदारी का दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में शुभ कार्यों की शुरुआत करना और शुभ खरीदारी करने से धन में वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि आती है। 29 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। 

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें वाहन और सोना-चांदी खरीदनें का मुहूर्त


धनतेरस पर खरीदारी का तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का रहेगा। शाम को 06 बजकर 36 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसमें पूजा करना और खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Diwali Date 2024: दिवाली कब मनाएं 31 अक्तूबर या 01 नवंबर ? जानें क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का महत्व
धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है। 

शास्त्र भी कहते हैं कि 'शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्' अर्थात- धर्म का साधन भी निरोगी शरीर ही है, तभी आरोग्य रुपी धन के लिए ही भगवान धन्वन्तरि की पूजा आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है की इस दिन की आराधना प्राणियों को वर्षपर्यंत निरोगी रखती है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed