फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras 2019 shubh muhurat auspicious time and why buy broom on dhanteras

Dhanteras 2019: क्यों खरीदी जाती है धनतेरस पर झाड़ू, क्या है परंपरा

Mon, 21 Oct 2019 12:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
dhanteras 2019 shubh muhurat auspicious time and why buy broom on dhanteras
शुभ धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

25 अक्तूबर को पांच दिवसीय महापर्व का पहला त्योहार धनतेरस है। यह दीपावली के एक दिन पहले झाड़ू खरीदने की परंपरा चली आ रही है। कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु जल्द खराब नहीं होती बल्कि उसमें तेरह गुना वृद्धि और हो जाती है। इसलिए लोग धनतेरस पर सोना, चांदी, भूमि, वाहन और बर्तन इत्यादि चीजों की खरीदारी करते हैं। अन्य वस्तुओं की तरह इस दिन झाड़ू खरीदने की भी अनोखी परंपरा रही है और जो लोग सोना-चांदी या उससे बने गहने खरीदने में असमर्थ होते है वो एक झाड़ू अवश्य खरीदते हैं। धनतेरस के दिन हर घर में एक नई झाड़ू जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन

इस धनतेरस, कराएं भगवान कुबेर की पूजा, होगा धन व व्यापार लाभ : 25-अक्टूबर-2019

विज्ञापन

मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है वहीं बृहत संहिता में झाड़ू को सुख-शांति की वृद्धि करने वाली और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाली बताया है। झाड़ू को घर में दरिद्रता को हटाने का कारक बताया गया है और इसके इस्तेमाल से मनुष्य की दरिद्रता भी दूर होती है। साथ ही इस दिन घर में नई झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ू को लेकर चर्चित कथा

1. झाड़ू के चलते हुई द्रौपदी की शादी
भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में झाड़ू से अर्जुन-द्रौपदी की शादी होने, दुर्बलता से शक्ति प्राप्त करने और धनाढ्य होने की कहानी को बताया है। दंत कथाओं के अनुसार द्रौपदी की शादी अर्जुन से नहीं हो पा रही थी तब एक टोटका किया गया था और जिसके बाद घर में झाड़ू से झाड़ लगायी गयी। माना जाता है कि इसके बाद ही द्रौपदी और अर्जुन की शादी हो गयी थी।

2. झाड़ू खड़ा रखने से शत्रु बाधा पैदा करते हैं
शुरु से ही झाड़ू को घर में छिपा कर रखने और सही स्थान पर रखने की परंपरा रही है। मान्यता यह भी है कि झाड़ू को खड़ा रखने से शत्रु बाधा उत्पन्न करते है। इसलिए झाड़ू को लिटा कर या छुपा कर रखा जाता है जिससे दुष्ट शक्ति और शत्रुओं की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है।

अकाल मृत्यु व गंभीर रोगों से बचने के लिए धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा - 25-अक्टूबर-2019

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed