Dhanteras 2019: महालक्ष्मी के सचिव करेंगे धन वर्षा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
5 दिनों का महापर्व दिवाली शुरू होने वाली है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर कुबेर की पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि कुबेर जी के आशीर्वाद से घर में कभी भी धन कि कमी नहीं रहती है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार कुबेर जी मां महालक्ष्मी के सचिव हैं। कुबेर जी के पूजन से ही दिवाली का आगाज होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है तो इस दिन विधि विधान से पूजा करना आवश्यक है।
धनतेरस पर क्या करें
धनतेरस पर धातु का सामान खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन विभिन्न धातुओं से बने बर्तन, सोना, चांदी खरीदने कि परंपरा है।
कब करें खरीदारी
धनतेरस पर मान्यताओं के अनुसार संध्याकाल में खरीदारी करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस तिथि पर संध्या काल का समय सबसे शुभ रहता है।
धनतेरस मनाने की परंपरा
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत कलश लेकर धनवंतरी प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को कुबेर जी की तिथि भी माना जाता है और आर्थिक लाभ के लिए कुबेर की पूजा की जाती है।
धनतेरस- 25 अक्टूबर, शुक्रवार 2019
पूजा शुभ मुहूर्त-
शाम 07 बजकर 8 मिनट से रात्रि 8 बजकर 14 मिनट तक
अवधि- 1 घंटा 06 मिनट
प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक
धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस पर शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करनी चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन कुबेर जी को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पूजा मंत्र
"ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का 108 बार जाप करना चाहिए और धनतेरस के दिन धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहता है।
पूजा के बाद महालक्ष्मी के दिन कुबेर जी को धन स्थान पर और धनवंतरी को पूजा घर पर स्थापित कर देना चाहिए।
धनतेरस के उपाय
धनतेरस के दिन धन्वंतरि की पूजन अर्चना करनी चाहिए। इस दिन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनकी पूजा करने का भी विधान है। इस दिन शाम को घर, दुकान, मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों आदि में दीपक जलाना फलदायी साबित होता है।
अकाल मृत्यु व गंभीर रोगों से बचने के लिए धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा - 25-अक्टूबर-2019
धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना न भूलें
1. धातु का बर्तन
2. खिले
3. बताशे
4. मिट्टी के दीपक
5. अंकों का बना हुआ धन यंत्र
6.तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन,
7.जेवर