फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

Dhanteras 2019: महालक्ष्मी के सचिव करेंगे धन वर्षा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Sat, 19 Oct 2019 11:27 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

5 दिनों का महापर्व दिवाली शुरू होने वाली है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर कुबेर की पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि कुबेर जी के आशीर्वाद से घर में कभी भी धन कि कमी नहीं रहती है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार कुबेर जी मां महालक्ष्मी के सचिव हैं। कुबेर जी के पूजन से ही दिवाली का आगाज होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है तो इस दिन विधि विधान से पूजा करना आवश्यक है। 

विज्ञापन

 

इस धनतेरस, कराएं भगवान कुबेर की पूजा, होगा धन व व्यापार लाभ : 25-अक्टूबर-2019

विज्ञापन

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस पर क्या करें
धनतेरस पर धातु का सामान खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन विभिन्न धातुओं से बने बर्तन, सोना, चांदी खरीदने कि परंपरा है। 

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

कब करें खरीदारी
धनतेरस पर मान्यताओं के अनुसार संध्याकाल में खरीदारी करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस तिथि पर संध्या काल का समय सबसे शुभ रहता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस तिथि पर संध्या काल का समय सबसे शुभ रहता है।
विज्ञापन

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस मनाने की परंपरा
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत कलश लेकर धनवंतरी प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को कुबेर जी की तिथि भी माना जाता है और आर्थिक लाभ के लिए कुबेर की पूजा की जाती है।
 

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस- 25 अक्टूबर, शुक्रवार 2019
पूजा शुभ मुहूर्त-

शाम 07 बजकर 8 मिनट से रात्रि 8 बजकर 14 मिनट तक
अवधि- 1 घंटा 06 मिनट
प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस पर शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करनी चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन कुबेर जी को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पूजा मंत्र
"ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का 108 बार जाप करना चाहिए और धनतेरस के दिन धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहता है।

पूजा के बाद महालक्ष्मी के दिन कुबेर जी को धन स्थान पर और धनवंतरी को पूजा घर पर स्थापित कर देना चाहिए।

 

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस के उपाय
धनतेरस के दिन धन्वंतरि की पूजन अर्चना करनी चाहिए। इस दिन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनकी पूजा करने का भी विधान है। इस दिन शाम को घर, दुकान, मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों आदि में दीपक जलाना फलदायी साबित होता है।

अकाल मृत्यु व गंभीर रोगों से बचने के लिए धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा - 25-अक्टूबर-2019

dhanteras 2019 puja vidhi shubh muhurat and tips

धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना न भूलें
1. धातु का बर्तन  
2.  खिले
3. बताशे 
4. मिट्टी के दीपक
5. अंकों का बना हुआ धन यंत्र
6.तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन,
7.जेवर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed