{"_id":"5be53953bdec22698c6e4cbf","slug":"chitragupta-puja-importance-on-bhai-dooj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज के दिन करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
भाईदूज के दिन करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Chitragupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमराज के आलेखक भगवान चित्रगुप्त की पूजा भाई दूज के दिन की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति के पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मदेव की संतान हैं। भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के प्रमुख आराध्य देवता हैं। पूजन के लिए आज भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और एक दिन बाद यानी कल उसे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान चित्रगुप्त का विशेष पूजन कार्तिक शुक्ल की द्वितीया को लेखनी के रूप में किया जाता है। आज के दिन विशेष रूप से कलम और बही की पूजा की जाती है, क्योंकि ये दोनों ही चीजें भगवान चित्रगुप्त को पसंद हैं। आज वणिक वर्ग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के साथ-साथ अपने आय-व्यय का ब्योरा उनके सामने प्रस्तुत करता है, ताकि आने वाले वर्ष में उनकी कृपा बनी रहे और व्यापार में, सुख-समृद्धि में वृद्धि हो।
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद पाने के लिए आज के दिन नई बही में 'श्री' लिखकर कार्य का शुभारंभ किया जाता है। अपने आराध्य को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए आज भक्ति भाव के साथ 'ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' दिव्य मंत्र का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करें।
विज्ञापन