फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chitragupta puja importance on bhai dooj

भाईदूज के दिन करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

Fri, 09 Nov 2018 01:07 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
chitragupta puja importance on bhai dooj
Chitragupta

यमराज के आलेखक भगवान चित्रगुप्त की पूजा भाई दूज के दिन की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति के पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मदेव की संतान हैं। भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के प्रमुख आराध्य देवता हैं। पूजन के लिए आज भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और एक दिन बाद यानी कल उसे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान चित्रगुप्त का विशेष पूजन कार्तिक शुक्ल की द्वितीया को लेखनी के रूप में किया जाता है। आज के दिन विशेष रूप से कलम और बही की पूजा की जाती है, क्योंकि ये दोनों ही चीजें भगवान चित्रगुप्त को पसंद हैं। आज वणिक वर्ग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के साथ-साथ अपने आय-व्यय का ब्योरा उनके सामने प्रस्तुत करता है, ताकि आने वाले वर्ष में उनकी कृपा बनी रहे और व्यापार में, सुख-समृद्धि में वृद्धि हो।
विज्ञापन


भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद पाने के लिए आज के दिन नई बही में 'श्री' लिखकर कार्य का शुभारंभ किया जाता है। अपने आराध्य को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए आज भक्ति भाव के साथ '‎ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' दिव्य मंत्र का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed