फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chhath puja 2018 vidhi, samagri list, shubh muhurat, important things for chhath parv

छठ पूजा 2018: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, छठ पूजा में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

Sun, 11 Nov 2018 12:21 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 vidhi, samagri list, shubh muhurat, important things for chhath parv
छठ पूजा 2018

11 नवंबर, रविवार से छठ महापर्व आरम्भ हो गया है। छठ महापर्व दिवाली के बाद आती है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चलता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और फिर अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं। छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कई चीजों को शामिल किया जाता है। इनमें 5 चीजें ऐसी होती हैं जिसके बिना छठ पूजा पूरी नहीं मानी जाती। आइए जानते हैं छठ पूजा में शामिल इन चीजों के बारे में...

विज्ञापन




-  छठ पूजा में बांस से बनी टोकरी का विशेष महत्व होता है। इसमें छठ पूजा का सामान छठ पूजा स्थल तक लेकर जाते हैं और उन्हें छठी मइया को भेंट करते हैं। बांस की टोकरी का छठ पूजा में होना     जरूरी होता है।
विज्ञापन


-  दूसरी चीज होती है ठेकुआ। गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

-  गन्ना छठ पूजा में प्रयोग किए जाना वाली प्रमुख सामग्री होती है। गन्ना से घाट पर घर भी बनाया जाता है।

-  छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। छठ में केले का पूरा गुच्छा छठ मइया को भेंट किया जाता है।

-  नारियल को सबसे शुभ फल माना जाता है। हर शुभ कार्य और पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है इसलिए छठ पूजा में इसका विशेष महत्व होता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed