फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chhath puja 2025 date in india tithi puja vidhi importance in hindi

Chhath Puja 2025: संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का अद्भुत लोकपर्व छठ पूजा आज से आरंभ

Sat, 25 Oct 2025 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

Chhath Puja Date 2025, Tithi, Timing: छठ पर्व का मुख्य संबंध संतान सुख से है। इसलिए इस अवसर पर डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व सूर्योपासना के माध्यम से जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और संतानों की मंगलकामना का प्रतीक है।

विज्ञापन
chhath puja 2025 date in india tithi puja vidhi importance in hindi
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chhath Puja 2025: कार्तिक शुक्लपक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ त्योहार को कार्तिकी छठ कहा जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आरंभ होता है और अगले चार दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत कर के संतान प्राप्ति और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देकर उनका आभार व्यक्त करना इस पूजन की मुख्य विधि में आता है।
विज्ञापन


सूर्य उपासना का महत्व
सूर्योपनिषद के अनुसार सूर्य की किरणों में समस्त देव, गंधर्व और ऋषिगण निवास करते हैं। सूर्य की उपासना के बिना किसी का कल्याण संभव नहीं है, भले ही अमरत्व प्राप्त करने वाले देवता ही क्यों न हों। स्कंद पुराण में सूर्य को अर्घ्य देने के महत्व पर कहा गया है कि सूर्य को बिना जल अर्घ्य दिए भोजन करना भी पाप खाने के समान है और सूर्योपासना किए बिना कोई भी मानव किसी भी शुभकर्म का अधिकारी नहीं बन सकता है। भविष्य पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण ने सूर्य को संसार के प्रत्यक्ष देवता बताते हुए कहा है कि इनसे बढ़कर दूसरा कोई देवता नहीं है। सम्पूर्ण जगत इन्हीं से उत्पन्न हुआ है और अंत में इन्हीं में विलीन हो जाएगा। जिनके उदय होने से ही सारा संसार चेष्टावान होता है और जिनके हाथों से लोकपूजित ब्रह्मा और विष्णु तथा ललाट से शंकर उत्पन्न हुए हैं।
विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Live: आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ, जानें नहाय-खाय के नियम, विधि और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिदेव का स्वरूप हैं सूर्य नारायण
छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को नदी, तालाब में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि अस्ताचलगामी सूर्य अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, जिनको अर्घ्य देना तुरंत मनवांछित फल प्रदान करता है। जो लोग अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना करते हैं, उन्हें प्रातःकाल की उपासना भी अवश्य करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पूरे दिन में सूर्य के तीन स्वरूप होते हैं। उदय के समय सूर्य ब्रह्म स्वरूप होते हैं, दोपहर में विष्णु और संध्या काल में शिव।

Chhath Puja 2025 Nahay Khay Wishes: छठ पर्व के पहले दिन प्रियजनों को इन संदेशों से दें नहाय-खाय की शुभकामनाएं

अर्घ्य देने की धार्मिक मान्यता
सुबह सूर्य की आराधना करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। दोपहर की आराधना करने से नाम और यश की प्राप्ति होती है और सांयकाल की उपासना सम्पन्नता प्रदान करती है तथा अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। यह भी माना जाता है कि डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन में आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से होने वाली हर प्रकार की मुसीबतें हमेशा दूर रहती हैं।

Chhath Puja 2025 Nahay Khay: आज है छठ महापर्व का पहला दिन, जानें नहाय-खाय के नियम और महत्व

संतान सुख और जीवन की समृद्धि से जुड़ा पर्व
छठ पर्व का मुख्य संबंध संतान सुख से है। इसलिए इस अवसर पर डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व सूर्योपासना के माध्यम से जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और संतानों की मंगलकामना का प्रतीक है। सूर्य की उपासना से व्यक्ति के जीवन में तेज, ऊर्जा, सफलता और शांति का संचार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed