फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chhath Puja 2024 avoid these mistakes on kharna chhath puja second day

Chhath Puja 2024: महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Wed, 06 Nov 2024 01:41 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 06 Nov 2024 01:41 PM IST
सार

आज छठ पूजा महापर्व का दूसरा दिन खरना है, जिसके अपने विशेष नियम होते हैं। इस पर्व में साफ-सफाई और शुद्धता का बहुत अधिक ध्यान रखा जाता है। साथ ही इस दौरान कई नियमों का भी पालन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरना के दिन आपको भूलकर भी कौन सी गलियां नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 avoid these mistakes on kharna chhath puja second day
Chhath Puja 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chhath Puja 2024 Kharna: 5 नवंबर 2024 से नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार के दौरान 36 घंटे का कठिन 'निर्जला' व्रत रखा जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि से छठ पर्व की शुरुआत हो जाती है और सप्तमि तिथि को इसका समापन होता है। यह व्रत सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित होता है। आज छठ पूजा महापर्व का दूसरा दिन खरना है, जिसके अपने विशेष नियम होते हैं। इस पर्व में साफ-सफाई और शुद्धता का बहुत अधिक ध्यान रखा जाता है। साथ ही इस दौरान कई नियमों का भी पालन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरना के दिन आपको भूलकर भी कौन सी गलियां नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

खरना पूजा के दौरान न करें ये गलतियां
  • छठ पूजा के दौरान किसी भी पूजा सामग्री को हाथ-पैर धोए या नहाए बिना न छुएं। खरना पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को साथ ही प्रसाद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को बहुत साफ और सुरक्षित रखें। इसे अशुद्ध हाथों से न धोएं।  प्रसाद बनाने या पूजा की किसी भी वस्तु को छूने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके हाथ स्वच्छ हों।
  • विज्ञापन
  • खरना के दिन से कुछ भी नमकीन चीज खाने या छूने से बचना चाहिए। छठ के पहले दिन, नहाय खाय के दौरान कद्दू, चावल, चना दाल के साथ एक विशेष व्यंजन तैयार किया जाता है। पहले दिन इसे व्रत करने वाला व्यक्ति और परिवार के सभी सदस्य खाते हैं। इसके बाद कोई भी नमकीन खाद्य पदार्थ न तो खाया जाता है और न ही छुआ जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भले ही आप छठ पूजा का व्रत नहीं रख रहे हों, लेकिन यदि परिवार में कोई व्रत रख रहा है, तो आपको खरना पूजा या किसी अन्य दिन मांसाहारी या अस्वास्थ्यकर  भोजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस चार दिवसीय पर्व के दौरान केवल हल्का और शुद्ध भोजन ही खाया जाता है। 
  • खरना पूजा के दिन या छठ पूजा के दौरान आपको केवल नए और साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए।

Chhath Puja 2024 Kharna: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज, जानिए इसके नियम

Chhath Puja 2024 Samagri List: छठ पूजा की सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट, नोट कर लें पूजा के लिए सभी जरूरी सामान

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed