फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chhath puja 2024 samagri list things to include in chhath puja samagri

Chhath Puja 2024 Samagri List: छठ पूजा की सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट, नोट कर लें पूजा के लिए सभी जरूरी सामान

Wed, 06 Nov 2024 09:58 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 06 Nov 2024 09:58 AM IST
सार

छठ पूजा को पूरे विधि-विधान के साथ करना चाहिए। इसके लिए पहले से सारी तैयारियां भी कर लेनी चाहिए, ताकि व्रत के दौरान किसी भी चीज की कमी न पड़े। ऐसे में आइए जान लेते हैं छठ पूजा के लिए सम्पूर्म सामग्री क्या है।
 

विज्ञापन
Chhath puja 2024 samagri list things to include in chhath puja samagri
छठ पूजा 2024 सामग्री लिस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chhath Puja Samagri List In Hindi: इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर से हो चुकी है। चार दिवसीय यह पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है। 8 नवंबर का उषा अर्घ्य के साथ इस पर्व का समापन हो जाएगा। छठ पूजा पर संतान की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हुए महिलाएं व्रत करती हैं। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार छठ पूजा को पूरे विधि-विधान के साथ करना चाहिए। इसके लिए पहले से सारी तैयारियां भी कर लेनी चाहिए, ताकि व्रत के दौरान किसी भी चीज की कमी न पड़े। ऐसे में आइए जान लेते हैं छठ पूजा के लिए सम्पूर्म सामग्री क्या है।

विज्ञापन
 

Chhath Puja 2024: पहली बार करने जा रहे हैं छठ पूजा, तो इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

छठ पूजा के लिए सामान की लिस्ट
नाशपाती, शकरकंदी, मूली और अदरक का हरा पौधा,, सिंघाड़ा, मिठाई, बड़ा वाला मीठा डाभ नींबू, गुड़, बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां, पानी वाला नारियल, दूध और जल के लिए एक गिलास, एक लोटा और थाली, चम्मच, 5 गन्ने पत्ते लगे हुए, शकरकंदी और सुथनी, पान और सुपारी, हल्दी, शरीफा, केला, गेहूं, चावल का आटा, ठेकुआ, चावल, सिंदूर, कलावा, दीपक, शहद, धूप, कुमकुम, नई साड़ी, फूल मालाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत 
छठ पूजा के पहले दिन को नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती प्रात काल उठकर स्नान करते हैं। इस दिन लौकी, चने की दाल और भात (चावल) खाने की परंपरा होती है। इसके अगले दिन खरना का प्रसाद खाया जाता है। छठ पूजा के तीसरे डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है, जिसे संध्या अर्घ्य कहते हैं। वहीं चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है। 
 

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता

अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए चढ़ाएं ये चीजें
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए छठी मैया को सिंदूर, चावल, चना, गुड़, मिठाई, सात तरह के फल, श्रृंगार का सामान और घी का ठेकुआ चढ़ाया जाता है। छठी मैया को ये सब चीजें चढ़ाने से पति को लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
 

Chhath Puja 2024 Nahay Khay: नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, जानें इस दिन का महत्व और नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed