{"_id":"635b6155f2831b12be595181","slug":"chhath-puja-2022-nahaye-khaye-day-1-timing-shubh-muhurat-and-shubh-yog-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja Nahaye Khaye Time: आज नहाय-खाय से छठ पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त और शुभ योग","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chhath Puja Nahaye Khaye Time: आज नहाय-खाय से छठ पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त और शुभ योग
Fri, 28 Oct 2022 10:28 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:28 AM IST
सार
छठ पूजा में पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं। इस बार 2 शुभ योग में नहाय-खाय आरंभ होगा।
विज्ञापन
नहाय-खाय का मुहूर्त और शुभ योग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhath Puja 2022 Nahay Khaye ka Shubh Samay: छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व आज 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है। आज छठ पूजा का प्रथम चरण है जो कि नहाय-खाय से प्रारंभ हो रहा है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है इसीलिए इसमें व्रती स्वयं को छठ पूजा के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय किया जाता है। आइए जानते हैं नहाय खाय के मुहूर्त और शुभ योग के बारे में।
Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत, डलिया में जरूर रखें ये फल!
छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय 2022 मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार , कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 28 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 10: 33 मिनट से आरंभ हो रही है। इस तिथि का समापन कल 29 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 08:13 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Samagri List: पहली बार रख रहे हैं छठ पूजा का व्रत तो यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
नहाय खाय के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06:30 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 05:39 मिनट पर
इन 2 शुभ योग में होगा नहाय खाय
आज 28 अक्तूबर, शुक्रवार को छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय बहुत ही शुभ योग में है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव सबसे ज्यादा माना जाता है। यह सूर्य देव की आराधना का व्रत है इस वजह से यह दोनों योग मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ शुभ फल भी प्रदान करेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रातः 06:30 से 10:42 मिनट तक
रवि योग: प्रातः 10:42 मिनट से अगले दिन 29 अक्तूबर, प्रातः 06: 31 तक
Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, नोट करें नहाय-खाय व खरना की तिथि और सूर्योदय का समय