Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की नवमी तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूरी निष्ठा के साथ पूजा की जाती है। इसी दिन कन्या पूजन करके नौ दिनों के व्रत और साधना का समापन किया जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी तिथि पर इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन, मां सिद्धिदात्री की होगी विशेष कृपा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:14 PM IST
सार
Mahanavami Kanya Pujan Timings: कन्या पूजन की परंपरा को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं होती हैं; कुछ परिवारों में महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है, तो कुछ में महानवमी के दिन। यह पूरी तरह से आपके कुल और परिवार में वर्षों से चली आ रही परंपरा पर निर्भर करता है। यदि आपके घर में महानवमी के दिन कन्या पूजन करने का विधान है, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि महानवमी को कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन