Chhath Puja 2022 Samagri List: पहली बार रख रहे हैं छठ पूजा का व्रत तो यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
लोकास्था का महाप्रव छठ आरंभ हो चुका है। आज से आरंभ होने वाला यह पर्व चार दिन चलेगा। अगर आप पहली बार छठ का व्रत रखने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले पूजन सामग्री की लिस्ट बनानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhath Puja 2022 Samagri List: आज यानी 28 अक्तूबर, 2022 से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है। यह महापर्व 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस व्रत की विशेषता यह है कि यह व्रत प्रकृति पूजन पर जोर देता है। ये व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत के दौरान सूर्य भगवान और छठी मइया की पूजा अर्चना की जाती है। नहाय खाय से शुरू होने वाला ये व्रत चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इस व्रत में व्रत के साथ साथ पूजन सामग्री का भी खासा महत्व माना जाता है। यदि आप भी पहली बार व्रत रख रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको पूजा में क्या सामग्री रखनी है। तो यहां जानिए सम्पूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट।
Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत, डलिया में जरूर रखें ये फल!
छठ पूजा तिथि
28 अक्टूबर, शुक्रवार-नहाय खाय
29 अक्टूबर, शनिवार-खरना
30 अक्टूबर, रविवार - डूबते सूर्य को अर्घ्य
31 अक्टूबर, सोमवार- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि प्रारंभ: 30 अक्टूबर 2022, सुबह 05:49
कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त: 31 अक्टूबर 2022, सुबह 03:27
सूर्यास्त का समय: सायं 5:37 पर
छठ पूजन के लिए पूरी सामग्री लिस्ट
- छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
- बांस या फिर पीतल का सूप
- दूध और जल का अर्घ्य देने के लिए एक लोटा
- थाली
- पान
- सुपारी
- चावल
- सिंदूर
- घी का दीपक
- शहद
- धूप या अगरबत्ती
- शकरकंदी
- सुथनी
- गेहूं, चावल का आटा
- गुड़
- ठेकुआ
- व्रती के लिए नए कपड़े
- 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
- मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा
- बड़ा वाला नींबू
- फल-जैसे नाशपाती, केला और शरीफा
- पानी वाला नारियल
- मिठाईयां