फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Purnima 2024 daan donate these things on chaitra purnima to get good fortune in hindi

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा आज, भाग्योदय के लिए करें इन चीजों का दान

Tue, 23 Apr 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 06:39 AM IST
सार

 चैत्र पूर्णिमा का व्रत चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि को किया जाता है । चैत्र पूर्णिमा पर भक्त पवित्र स्नान करते हैं और दान करते हैं और व्रत रखते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व है।

विज्ञापन
Chaitra Purnima 2024 daan donate these things on chaitra purnima to get good fortune in hindi
Chaitra Purnima Par Daan - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chaitra Purnima 2024 Daan: चैत्र पूर्णिमा का व्रत चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। चैत्र पूर्णिमा पर भक्त पवित्र स्नान करते हैं और दान करते हैं और व्रत रखते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व है।  इस बार चैत्र पूर्णिमा की तिथि 23 अप्रैल को सुबह 03:25 बजे शुरू होगी और 24 अप्रैल को सुबह 05:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा का पवित्र स्नान और व्रत 23 अप्रैल को किया जाएगा। आइए जानें इस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

विज्ञापन


भाग्य में वृद्धि के लिए चैत्र पूर्णिमा पर  करें इन 5 चीजों का दान

चावल

चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान करने के बाद आप चावल का दान कर सकते हैं। आप चाहें तो दूध, चावल और चीनी से बनी खीर भी दान कर सकते हैं। 

सफेद वस्त्र 
अगर आप चैत्र पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र का दान करते हैं तो आपकी कुंडली में चंद्रमा के दोष दूर हो जाएंगे।

चांदी
चन्द्रमा की शुभ धातु चांदी है। चैत्र पूर्णिमा पर आप चाहें तो अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोती का दान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सफेद फूल 
चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करें और सफेद फूलों का दान भी कर सकते हैं।

दूध और दही 
ये दोनों वस्तुएं भी चंद्रमा से संबंधित हैं। चैत्र पूर्णिमा पर स्नान के बाद आप दूध, दही, शंख आदि का दान कर सकते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जब भक्त चैत्र पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करते हैं तो चंद्र देव या चंद्रमा प्रसन्न होते हैं। इससे उनके जीवन में अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सुख-समृद्धि भी कई गुना बढ़ जाती है। यह भी माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है वे भी इन वस्तुओं का दान कर सकते हैं जिससे उनकी कुंडली से यह दोष दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • दान हमेशा उस व्यक्ति को करें जो जरूरतमंद हैं। यदि आप किसी गरीब या रोगी व्यक्ति को धन देते हैं तो वह उस पैसे का उचित इस्तेमाल करेगा। 
  • दान हमेंशा उदार एवं शुद्ध मन से करें। किसी को दान देते समय उसे यह जताकर दान नहीं देना चाहिए कि आप उसकी मदद करके उस पर अपना अहसान जता रहे हैं। 
  • जिस किसी भी व्यक्ति को दान दे रहें हों वह आपका दान पाकर जरा भी स्वयं को हीन न समझने पाए. संभव हो तो हमेशा गुप्त दान करें, ताकि मदद पाने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई संकोच न हो। 
  • अपनी इच्छा के मुताबिक दान करने से बेहतर है कि आप दूसरों की जरूरत के अनुसार दान दें। 
  • यदि किसी के पास बहुत कम पैसे हों और वह उसमें से भी किसी की मदद के लिए दान देने की भावना रखता है तो निश्चित मानिए अपने वह  बहुत बड़ा दान माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed