फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Navratri 2020 Maa katyayani aarti

चैत्र नवरात्रि 2020: मां कात्यायनी की इस आरती से मिलता है व्रत का फल

Mon, 30 Mar 2020 07:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 30 Mar 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020 Maa katyayani aarti
मां कात्यायनी की आरती
चैत्र नवरात्रि पर्व का आज छठा दिन है और नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी का होता है। मां कात्यायनी दुर्गा जी का छठा रूप हैं। शास्त्रों में मां कात्यायनी के स्वरूप का वर्णन करते हुए मां कत्यायनी के शरीर का रंग सोने की भांति सुशोभित होता है। एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल का फूल लेकर सुशोभित मां को कात्यायनी देवी शेर पर सवार है। साथ ही दूसरें दोनों हाथों में वरमुद्रा और अभयमुद्रा हैं। देवी की कृपा से सभी भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं और घर में सुख, शांति एवं समृद्धि रहती है। पुराणों के अनुसार मां दुर्गा ने कात्यायन ऋषि के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया, इस कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ गया। नवरात्रि के छठे दिन मां की यह आरती अत्यंत लाभदायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन


आरती
जय जय अम्बे जय कात्यानी
जय जगमाता जग की महारानी
बैजनाथ स्थान तुम्हारा
वहा वरदाती नाम पुकारा
कई नाम है कई धाम है
यह स्थान भी तो सुखधाम है
हर मंदिर में ज्योत तुम्हारी
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी
हर जगह उत्सव होते रहते
हर मंदिर में भगत है कहते
कत्यानी रक्षक काया की
ग्रंथि काटे मोह माया की
झूठे मोह से छुडाने वाली
अपना नाम जपाने वाली
ब्रह्स्पतिवार को पूजा करिए
ध्यान कात्यानी का धरिये
हर संकट को दूर करेगी
भंडारे भरपूर करेगी
जो भी माँ को 'चमन' पुकारे
कात्यानी सब कष्ट निवारे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed