फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Buddha Purnima 2020 in Hindi buddha vaishakh purnima 2020

Buddha Purnima 2020: बुद्ध पूर्णिमा पर बना शुभ योग, इस दिन जरूर करें ये पांच काम

Thu, 07 May 2020 12:39 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima 2020 in Hindi buddha vaishakh purnima 2020
बुद्ध जयंती 2020 - फोटो : अमर उजाला

7 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म हुआ। बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्त्व माना गया है। परन्तु इस बार कोरोना संक्रमण के दौरान नदियों में स्नान करना संभव नहीं है। इस बार वैशाख पूर्णिमा पर कई शुभ और दुर्लभ योग बन रहें है। वैशाख पूर्णिमा पर 205 वर्षों के बाद शनि और राहु का दुर्लभ योग बन रहा है।

विज्ञापन


- इस बार वैशाख पूर्णिमा के दिन गुरु और शनि की युति है इससे पहले 1961 में बुद्ध पूर्णिमा पर यह योग बना था।
- इस बार भी गुरु और शनि दोनों ही बुद्ध पूर्णिमा पर मार्गी है। 
- 205 साल पहले भी बुद्ध पूर्णिमा पर शनि मकर राशि में, राहु मिथुन में, केतु धनु में और मंगल कुंभ में था। इस बार भी ऐसा संयोग बना है।

वैशाख पूर्णिमा पर क्या करें-
- वैशाख पूर्णिमा और गुरुवार के योग में भगवान सत्यनारायण की कथा सुननी चाहिए।
- पूर्णिमा तिथि पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा होती है। लेकिन इस बार लाकडाउन के चलते घर पर पानी में गंगा जल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें। 
विज्ञापन

- पूर्णिमा तिथि हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- वैशाख पूर्णिमा पर स्नान के बाद गरीबों को दान करना चाहिए।
- वैशाख मास में अंतिम तीन दिन गीता का पाठ करता है,उसे प्रतिदिन अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

गौतम बुद्ध के चार सूत्र 
गौतम बुद्ध ने चार सूत्र दिए उन्हें 'चार आर्य सत्य ' के नाम से जाना जाता है। पहला दुःख है दूसरा दुःख का कारण तीसरा दुःख का निदान और चौथा मार्ग वह है जिससे दुःख का निवारण होता है। भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग वह माध्यम है जो दुःख के निदान का मार्ग बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed