फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhai Dooj 2021 Date Significance Sister brother should not do these things on Bhai Dooj

Bhai Dooj 2021: भाई दूज का त्योहार आज, भाई बहन को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

Sat, 06 Nov 2021 07:56 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2021 Date Significance Sister brother should not do these things on Bhai Dooj
भाई दूज 2021 - फोटो : Istock

हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को, भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व भाई दूज मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्योहार 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। भाई दूज को यम द्वितीया और भईया दूज के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज पर वैसे तो रक्षा बंधन की तरह ही विधि-विधान हैं लेकिन इस पर्व पर भाई अपनी विवाहित बहन (यदि बहन की शादी न हुई हो तो भी इस पर्व पर भाई का तिलक किया जाता है।) के घर जाते हैं और बहन अपने भाई का सत्कार करके तिलक करती है व भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई भी इस पावन पर्व पर बहन के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भाई-बहन बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन भाई बहनों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

विज्ञापन


भाई दूज पर इन बातों का रखें ध्यान न करें ये काम

  • भाई दूज पर बहन के आतिथ्य को स्वीकार करके उसके घर अवश्य जाना चाहिए। बहन के आमंत्रण को अस्वीकार नहीं करना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • भाई दूज पर बहन के घर जाकर भोजन करने की परंपरा है इसलिए अपने यहां भोजन नहीं करना चाहिए। भाई दूज पर बहन के यहां ही भोजन करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि बहन के घर जाकर भोजन करना संभव न हो तो गाय के समीप भोजन करना चाहिए।
  • भाई दूज के दिन भाई और बहन को एक दूसरे से नाराज नहीं होना चाहिए और भूलकर भी एक दूसरे को अपशब्द नहीं कहना चाहिए।
  • भाई दूज के दिन भाई को बहन के भोजन का भूलकर भी निरादर नहीं करना चाहिए इसी तरह बहन को भी भाई के उपहार का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • मान्यता है कि भाई दूज पर तिलक करने से पहले बहन को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed