Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन पूजा की थाली में इन खास चीजों को करें शामिल, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न
प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है।
विस्तार
Basant Panchami 2024 Puja Thali: प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार वसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024 दिन, बुधवार को मनाया जाएगा। भारत में इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। विद्या और करियर में सफलता पाने के लिए सरस्वती मां की पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए पूजा की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से माता की कृपा जीवन में बनी रहती है। आइए जानते हैं कि, पूजा की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
कैसे करें वसंत पंचमी का व्रत?
सबसे पहले आप वसंत पंचमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहा लें। इसके बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। फिर घर में मंदिर की सफाई करें और गंगाजल से छिड़काव कर सब चीज को शुद्ध करें। बाद में सरस्वती माता की विधि-विधान से पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। इस दौरान देवी को पीले चावल का भोग लगाएं और अपना व्रत शुरू करें। इसके बाद मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से अपना व्रत खोलें।
वसंत पंचमी पूजा सामग्री
- सफेद तिल के लड्डू
- सफेद धान के अक्षत
- घी का दीपक
- अगरबत्ती और बाती
- एक पान और सुपारी
- मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर जरूर रखें
- लौंग रखें
- सुपारी
- हल्दी या कुमकुम
- तुलसी दल
- जल के लिए एक लोटा या कलश
- रोली
- लकड़ी की चौकी
- आम के पत्ते
- पीले वस्त्र
- पीले रंग के फूल
- मौसमी फल, गुड़, नारियल
- भोग के लिए मीठे पीले चावल या बूंदी के लड्डू
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है