फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Basant Panchami 2024 Do these things on the day of Vasant Panchami for happily love and married life

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन करें ये 4 काम, प्रेम और वैवाहिक जीवन की समस्याएं हो जाएंगी दूर

Mon, 12 Feb 2024 07:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 12 Feb 2024 07:33 AM IST
सार

इस साल वसंत पंचमी 14 फरवरी को है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है और इस ऋतु का संबंध कामदेव और देवी रति से भी माना जाता है, इसलिए वसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की भी पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2024 Do these things on the day of Vasant Panchami for happily love and married life
वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Basant Panchami 2024: हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 फरवरी को है। इस दिन विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है और इस ऋतु का संबंध कामदेव और देवी रति से भी माना जाता है, इसलिए वसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की भी पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन पति-पत्नी या प्रेमी जोड़े को मिलकर कामदेव और रति की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके रिश्तों में मधुरता और अधिक बढ़ जाती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ रही सम्याएं दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

विज्ञापन


कामदेव और देवी रति की पूजा करें 
वसंत पंचमी के दिन कपल्स एक साथ कामदेव और देवी रति की पूजा करें। इसके लिए सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर अक्षत का कमल दल बनाएं। उसके आगे के भाग में हल्दी से भगवान गणेश और पीछे के भाग में चंदन की मदद से कामदेव व देवी रति की प्रतिमा बनाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन कामदेव को अबीर और रंग-बिरंगे फूल जरूर अर्पित करें। 
विज्ञापन


दांपत्य जीवन में मिठास के लिए 
यदि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही हो तो दोनों लोग वसंत पंचमी के दिन स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद देवी सरस्वती को पीले रंग के फूल चढ़ाकर अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहागिन स्त्री को भेंट करें ये चीजें 
वहीं यदि पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ने लगी है, जरा सी बात पर लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है तो वसंत पंचमी के दिन किसी सुहागिन महिला को सुहाग का सामान भेंट में दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।   


प्रेमी जोड़े करें ये काम
यदि आपके रिश्ते में खटास आ गई है या ब्रेकअप हो गया है और आप अपने रिश्ते में फिर से मिठास लाना चाहते हैं तो वसंत पंचमी के दिन रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से कामदेव-रति पूजा करें। पूजा के दौरान उनसे रिश्ते में मधुरता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें। इससे आपके रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed