फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Basant Panchami 2022: Today Saraswati Puja Tithi, Timing, Shubh Muhurat, Vasant Panchami Triveni Yoga News in Hindi

Saraswati Puja 2022: आज वसंत पंचमी पर बना त्रिवेणी योग, जानिए सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

Sat, 05 Feb 2022 09:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Feb 2022 09:02 AM IST
सार

Saraswati Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Time: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी पांचवें दिन मनाई जाती है। वसंत पंचमी को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से जैसे वागेश्वरी जयंती और श्री पंचमी के नाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2022: Today Saraswati Puja Tithi, Timing, Shubh Muhurat, Vasant Panchami Triveni Yoga News in Hindi
Happy Basant Panchami 2022: ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार 05 फरवरी को वसंत पंचमी त्रिवेणी योग में मनाई जा रही है। सिद्ध, साध्य और रवि योग नाम के तीन योग का निर्माण होने से वसंत पंचमी पर्व का महत्व इस बार काफी बढ़ गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Basant Panchami 2022 Saraswati Puja Shubh Timing: आज, (05 फरवरी) वसंत पंचमी का पर्व बहुत ही शुभ योग के साथ मनाया जा रहा है। वसंत पचंमी का पर्व अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना बहुत ही शुभ मानी गई है। वसंत पंचमी का पावन त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा आराधना की जाती है। वसंत पंचमी के पर्व को ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वसंत पंचमी को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से जैसे वागेश्वरी जयंती और श्री पंचमी के नाम से मनाया जाता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी पांचवें दिन मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार 05 फरवरी को वसंत पंचमी त्रिवेणी योग में मनाई जा रही है। सिद्ध, साध्य और रवि योग नाम के तीन योग का निर्माण होने से वसंत पंचमी पर्व का महत्व इस बार काफी बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी योग बनने से विद्याारंभ संस्कार करना बहुत ही शुभ और सिद्धि प्रदान करने वाला होगा।

विज्ञापन


वसंत पंचमी पर त्रिवेणी योग की गणना
पंचांग के मुताबिक आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस साल वसंत पंचमी तिथि 05 फरवरी की सुबह तीन बजकर 49 मिनट से 06 फरवरी की सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। पंचांग गणना के अनुसार 04 फरवरी को सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 05 फरवरी की शाम 5 बजकर 40 मिनट तक सिद्धियोग रहेगा। फिर इसके बाद 5 फरवरी की शाम 5 बजकर 41 मिनट से 06 फरवरी को शाम 4 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इन दो शुभ योग के अलावा वसंत पंचमी के दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है। वसंत पंचमी पर इस त्रिवेणी योग के निर्माण से बच्चों के लिए विद्यारंभ बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा।
विज्ञापन


वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त ( Basant Panchami Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 05 फरवरी की सुबह 03 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी यह तिथि अगले दिन 06 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजी सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले करने का विधान होता है। ऐसे में सरस्वती पूजा के साथ अन्य मांगलिक कार्य का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस तरह से वसंत पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कुल मिलाकर 05 घंटे 28 मिनट तक का रहेगा। जिसमें पूजा करना सर्वश्रेष्ठ और शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंत पंचमी का महत्व  ( Basant Panchami Significance)
शास्त्रों में वसंत पंचमी तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य और पूजा करना बहुत ही मंगलकारी और फलदायी होता है। वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। देवी सरस्वती को सृष्टि, ज्ञान, संगीत, कला, ज्ञान और शिक्षा की अधिष्ठाती देवी माना गया है। इस दिन पीला वस्त्र पहनने, माथे पर पीला चंदन लगाने और शैक्षाणिक संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा करने का महत्व होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed