फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baishakhi 2020: भांगड़ा-गिद्दा के साथ मनाया जाता है बैसाखी पर्व, सिखों के लिए बेहद खास होता है ये त्योहार

Mon, 13 Apr 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 13 Apr 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2020 dates rituals significance and celebration
बैसाखी 2020 - फोटो : अमर उजाला

बैसाखी पर्व (Baishakhi 2020) मुख्य रूप से किसानों का त्योहार है, जो उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। खासकर पंजाब और हरियाणा के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल इस पर्व की रौनक फीकी रहने वाली है। क्योंकि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लागू है। कृषि के अलावा यह त्योहार अन्य मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। प्रति वर्ष यह वर्ष 13 या 14 अप्रैल के दिन मनाया जाता है। इस साल बैसाखी पर्व 13 अप्रैल, सोमवार को है।

Baisakhi 2020 dates rituals significance and celebration
गेंहूं - फोटो : concept photo

क्यों मनाया जाता है बैसाखी पर्व?
वैशाख माह में रबी (अक्टूबर-नवंबर) की फसल के पक कर तैयार होने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। किसान अपनी फसल की कटाई के बाद इस त्योहार के रूप में जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों को बैसाखी पर्व की बधाइयां देते हैं और उत्तर भारत में कई जगह मेले भी लगते हैं।

Baisakhi 2020 dates rituals significance and celebration
बैसाखी 2020 - फोटो : अमर उजाला
सिखों के लिए यह पर्व होता है खा़स

यह पर्व सिख समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। दरअसल सिख समुदाय की मान्यता के अनुसार, बैसाखी पर्व उनके लिए नए साल के आगमन का पर्व है। कहा जाता है कि बैसाखी के ही दिन साल 1699 में सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा पंथ की स्थापना का उद्देश्य आम लोगों की मुगलों के अत्याचारों से रक्षा करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2020 dates rituals significance and celebration
सूर्य ग्रह नक्षत्र

बैसाखी पर्व का ज्योतिषीय महत्व
बैसाखी पर्व का ज्योतषीय महत्व भी है। दरअसल इस दिन मेष संक्रांति होती है। मेष संक्रांति से आशय सूर्य का मेष राशि में प्रवेश से है। मेष राशि में सूर्य का आना सौर नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी राशि से सूर्य राशिचक्र में अपने संचरण की पुनः शुरुआत करता है, जिसे वह एक वर्ष में पूरा करता है।

विज्ञापन
Baisakhi 2020 dates rituals significance and celebration
बैसाखी - फोटो : self

ऐसे मनाया जाता है बैसाखी का त्योहार
बैसाखी कृषि से जुड़ा लोक पर्व है इसलिए इस पर्व में लोक कला की झलक साफ देखने को मिलती है। पंजाब में लोग इस पर्व को ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य के साथ मनाते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और उन्हें इस पर्व की बधाइयां देते हैं। वहीं गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। घर-घर में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं और लोगों को दावत दी जाती है। आज ही के दिन किसान अपनी फसल के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed