फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Angarki Sankashti Chaturthi 2018 how to worship Lord Ganesha

आज है अंगारकी चतुर्थी, इस तरह करें भगवान गणेश को प्रसन्न

Tue, 31 Jul 2018 10:48 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Angarki Sankashti Chaturthi 2018 how to worship Lord Ganesha
ganesh - फोटो : ganesh
हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष को आने वाली चौथ को संकष्टी गणेश चतुर्थी कहा जाता है। यदि गणेश चतुर्थी का यह व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसे अंगारक गणेश चतुर्थी कहते हैं। मान्यता है कि गणेश जी ने अंगारक(मंगल देव) की कठिन तपस्या से खुश होकर उन्हें ये वरदान दिया था कि चतुर्थी तिथि अगर मंगलवार को पड़े तो उसे अंगारकी चतुर्थी के नाम से जाना जायेगा। इस एक खास दिन पर व्रत करने से पूरे साल भर के चतुर्थी व्रत का फल मिलता है। आइए जानते हैं कैसे अंगारक चतुर्थी के दिन कैसे करें भगवान गणेश को प्रसन्न...
विज्ञापन


-इस दिन व्रतधारी लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
-पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखें।
-पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
-गणेश जी को लाल सिंदूर से तिलक करें।
-तिल से बनी चीजों से गणेश जी को भोग लगाएं। 
-गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।
-पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
-पान सुपारी अर्पित करें।
-व्रत रखने वाले लोग सायंकाल में संकष्टी गणेश चतुर्थी की कथा पढ़े या सुनें और दूसरो को भी सुनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed