फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Amla Navami 2020 best remedies for getting wealth in Amla Navami

Amla Navami 2020: आंवला नवमी पर आज ये 6 उपाय बनाएंगे आपको धनवान

Mon, 23 Nov 2020 08:38 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 23 Nov 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Amla Navami 2020 best remedies for getting wealth in Amla Navami
आंवला नवमी 2020: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है।

आंवला नवमी आज है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है। ऐसी मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन किए गए उपाय से हर मनोकामना पूरी होने के साथ अगले जन्म तक इसका अक्षय फल मिलता है। इस दिन व्यक्ति को ये 6 उपाय जरूर करने चाहिए।

विज्ञापन

1. आंवले के वृक्ष की करें आराधना

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु, शिवजी और माता लक्ष्मी का वास इसमे माना गाया है। इस दिन अक्षय लाभ पाने के लिए आंवले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. आंवले के पेड़ के नीचे पकाएं भोजन

अक्षय नवमी यानि आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और परिवार संग खाना खाएं। इससे अक्षय फल और अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। अगर पेड़ के नीचे खाना खाते समय आंवले की पत्तियां गिर जाएं तो इसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है।

विज्ञापन

3. जगत के पालनहार विष्णु जी को अर्पित करें आंवला

ऐसी मान्यता है कि आंवले के पेड़ की उत्पत्ति सृष्टि के निर्माण होने के समय ब्रह्मा जी के आंसुओं से हुई थी इसलिए आंवले को पृथ्वी का पहला फल माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें भोग में आंवला जरूर चढ़ाएं।

4. दान-पुण्य के करें कार्य
दान और ब्राह्राणों को भोजन कराने पर पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। आंवला नवमी के दिन इसका महत्व और लाभ कई गुना बढ़ जाता है। आंवला नवमी के दिन किए गया दान और ब्राह्राणों को भोजन कराने से धन-सम्पदा और सुख-शान्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी होती है।

5. खरीदारी करना होता है शुभ

आंवला नवमी पर नई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन पर सोना-चांदी, आभूषण और जमीन जायदाद की खरीदारी करने से लगातार भौतिक चीजों में वृद्धि होती है।

6. आंवले का करें सेवन

आंवला नवमी के दिन आंवले का सेवन करना चाहिए। यह औषधीय फल है और धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व है। इसलिए भगवान की कृपा पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंवला जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed