अक्षय नवमी 2018: आज है साल का बेहद खास दिन, कर लेंगे ये 6 काम तो हो जाएंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी का दिन बहुत खास माना गया है। 19 नवंबर को जगत के पालनहार भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद देवउठनी एकादशी पर जागेंगे। उसके पहले 17 नवंबर को आंवला नवमी है जिसे अक्षय नवमी भी कहते है। इस दिन को बेहद शुभ दिन माना जाता है। पूरे साल इस दिन पर पूजा-पाठ और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा होती है। आवंले के पेड़ पर भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है इस दिन किए गए उपाय से हर मनोकामना पूरी होने के साथ अगले जन्म तक इसका अक्षय लाभ मिलता है। अक्षय नवमी के दिन व्यक्ति को ये 6 काम जरूर करना चाहिए।
आंवले के पेड़ की पूजा करें
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु, शिवजी और माता लक्ष्मी का वास इसमे माना गाया है। इस दिन अक्षय लाभ पाने के लिए आंवले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए।
आंवले के नीचे खाना बनाकर खाएं
अक्षय नवमी यानि आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और परिवार संग खाना खाएं। इससे अक्षय फल और अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। अगर पेड़ के नीचे खाना खाते समय आंवले की पत्ती गिर जाएं तो इसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है।
भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाएं
ऐसी मान्यता है कि आंवले का पेड़ उत्पत्ति सृष्टि के निर्माण होने के समय पर ब्रहााजी के आंसुओं से हुई थी इसलिए आंवले को पृथ्वी का पहला फल माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें भोग में आंवला जरूर चढ़ाएं।
आंवला जरूर खाएं
भगवान की कृपा पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्षय नवमी के दिन आंवला जरूर खाना चाहिए।
दान करें और ब्राह्राण को भोजन खिलाएं
दान और ब्राह्राणों को भोजन कराने पर पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी के दिन इसका महत्व और लाभ कई गुना बढ़ जाता है। अक्षय नवमी के दिन किए गया दान और ब्राह्राणों को भोजन कराने से धन-सम्पदा और सुख-शान्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी होती है।
अक्षय नवमी पर शुभ खरीदारी
अक्षय नवमी पर नई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन पर सोना-चांदी, आभूषण और जमीन जायदाद की खरीदारी करने से लगातार भौतिक चीजों में वृद्धि होती है।