{"_id":"5bed2a6fbdec2269b96c9a65","slug":"amla-navami-2018-amla-navami-akshay-navami-shubh-muhurat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amla Navami 2018: आज मनाई जा रही है अक्षय नवमी, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Amla Navami 2018: आज मनाई जा रही है अक्षय नवमी, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
आंवला नवमी 2018
Amla Navami 2018 कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। इस बार यह 17 नवंबर, शनिवार को है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं इस व्रत को करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य जैसे दान, पूजा, भक्ति, सेवा आदि किया जाता है उनका पुण्य कई-कई जन्म तक प्राप्त होता है। यह व्रत उत्तरी भारत में मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है और परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। महिलाएं इस व्रत को संतान का सुख प्राप्त करने और उनकी मंगलकामना के लिए करती हैं।
विज्ञापन
आंवला नवमी पूजा विधि
आंवला नवमी के दिन महिलाएं सुबह स्नानकर अपने आस-पास स्थित किसी आंवले के पेड़ के पास जाकर उस जगह पर साफ-सफाई करें। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में खड़े होकर जल और दूध अर्पित करें। इसके बाद पूजा आदि करने के बाद पेड़ के चारों तरफ सूत लपेटकर परिक्रमा करें। अंत में आंवले की आरती उतारकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
आंवला नवमी पूजा शुभ मुहूर्त
अक्षय नवमी (आंवला नवमी) -17 नवंबर 2018
आंवला पूजा शुभ मुहूर्त - सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 54 मिनट तक
नवमी तिथि का आरंभ - 16 नवंबर - 09:40 बजे।
नवमी तिथि समाप्त - 17 नवंबर - 11:54 बजे