फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2026 19 April Shopping Shubh Muhurat Significance Puja Shubh Muhurat and Importance

Akshaya Tritiya 2026: शुभ योग में अक्षय तृतीया आज, जानिए पूजा विधि, महत्व और सोना-चांदी खरीदने का समय

Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
सार

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना-चांदी और शुभ कार्य करने का विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026 19 April Shopping Shubh Muhurat Significance Puja Shubh Muhurat and Importance
अक्षय तृतीया शुभ खरीदारी का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akshaya Tritiya 2026: आज रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया तिथि का पर्व है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। जिसके चलते किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग और मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। अक्षय तृतीया का त्योहार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा और शुभ खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त समेत कई दूसरी जानकारियां।  
विज्ञापन


अक्षय तृतीया 2026 शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया की शुभ तिथि की शुरूआत 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर  20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ऐसे में अक्षय तृतीया की शुभ तिथि 19 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन


अक्षय तृतीया 2026 पूजा मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के लिए पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 

Akshaya Tritiya 2026: आखिर क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया, जानें इस खास दिन से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया शुभ योग 2026
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर योग, गजकेसरी योग, मालव्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, रवि योग और अक्षय जैसे योग बनेगा। 

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदारी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं जो लोग 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर 07 बजकर 27 मिनट के बीच का है। 


अक्षय तृतीया पर दान का महत्व 
अक्षय तृतीया पर जहां सोना-चांदी की चीजें खरीदने की मान्यता है, वहीं इस पावन पर्व पर दान का भी विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर दान करने से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर 14 तरह के दान का महत्व है। इस दिन जल दान, अन्नदान, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी, भूमि, गौ, विद्या, औषधि, पुस्तक और दीप दान करने का विशेष महत्व होता है। 

अक्षय तृतीया पूजा 
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य चीजों की खरीदारी के साथ मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा करने से घर में सुख-शांत और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अवश्य करें इन चीजों का दान, देवी लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed