फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshay Tritiya 2024 Gold Purchasing orshopping on Akha Teej Shubh Muhurat and Yog

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Fri, 10 May 2024 07:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 May 2024 07:06 AM IST
सार

Akshaya Tritiya 2024 Gold Buying Muhurat: आज देश के कुछ हिस्सों में अक्षय तृतीया पूरे उत्साह के सात मनाई जा रही है। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होना, इस प्रकार, यह माना जाता है कि इस त्योहार पर सोना खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए किसी भी काम का पुण्य क्षय नहीं होता।

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2024 Gold Purchasing orshopping on Akha Teej Shubh  Muhurat and Yog
अक्षय तृतीया पर इस मुहूर्त में खरीदें सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akshaya Tritiya Par Sona khareedne ka Shubh Muhurat: आज पूरे उतशा के साथ देश के कई हिस्सों में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया शुभ दिन माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को ही अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं।  इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होना, इस प्रकार, यह माना जाता है कि इस त्योहार पर सोना खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए किसी भी काम का पुण्य क्षय नहीं होता। इसलिए इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन सोना खरीदने का क्या महत्व है और इसे खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है। 

विज्ञापन


Happy Akshaya Tritiya 2024: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपने दोस्तों और प्रियजन को अक्षय तृतीया की बधाई

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोना क्यों खरीदना चाहिए?
सोना खरीदने के सबसे बड़े दिनों में से एक अक्षय तृतीया है। यह एक ऐसा त्योहार जहां लोगों का मानना है कि सोना खरीदने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार धरती पर धन-दौलत, सोना-चांदी वगैरह को लक्ष्मी स्वरूप माना गया है। चूंकि इस दिन को लेकर कहा जाता है कि इस दिन किए गए काम का क्षय नहीं होता। सोना और चांदी भी ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत समय के साथ बढ़ती है। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं, तो वो काफी शुभ माना जाता है। 

अक्षय तृतीया का ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया एक विशेष दिन है जिसे अक्षय समृद्धि के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में धन की बरकत बनी रहती है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस  साल की अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ रहेगी, क्योंकि अक्षय तृतीया पर 100 साल यानी एक सदी बाद गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में रहेंगे। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन चंद्र देव भी वृषभ राशि में रहेंगे। यानी 10 मई को वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा का संयोग होगा। 
ज्योतिषीय महत्व से परे इस तिथि का धार्मिक महत्व भी है। अक्षय तृतीया सतयुग की शुरुआत का प्रतीक है, जो पवित्रता और समृद्धि का स्वर्ण युग है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को एक ऐसा अक्षय पात्र दिया था जो चमत्कारिक रूप से सदैव भोजन या अन्न प्रदान करता था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही देवी अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। इसलिए माना जाता है कि अक्षय तृतीया नए उद्यम या निवेश शुरू करने का समय है, उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके जीवन में खुशी और समृद्धि आती है। 

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये शुभ योग
तृतीया तिथि आरंभ: 10 मई, शुक्रवार, प्रातः 04:16 मिनट पर
तृतीया तिथि समाप्त: 11 मई, शनिवार तड़के 02:51 मिनट पर 

शुभ योग: 
रोहिणी नक्षत्र:  प्रातः 10:46 तक ,इसके उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 
अतिगंड योग : दोपहर 12:16 बजे तक, उसके बाद सुकर्मा योग रहेगा।   
इस दिन रवि योग भी रहेगा। 

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय
प्रातः -    08:55 बजे से 10:36 बजे तक
दोपहर-  12:16 बजे से 04:56 बजे तक
सांय-    04:56 बजे से रात्रि 9:32 बजे तक 
वैसे अक्षय तृतीया का दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त है यानी ये पूरा दिन ही अत्यंत शुभ फलदायक है। इस दिन राहुकाल को छोड़कर दिनभर में कभी भी सोना खरीद सकते हैं।  राहुकाल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed