Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ahoi Ashtami 2023 Aarti Lyrics Ahoi Mata ki Aarti in hindi

Ahoi Ashtami 2023 Aarti Lyrics: अहोई अष्टमी की पूजा बिना आरती के है अधूरी, पूजा के बाद करें ये आरती

Fri, 03 Nov 2023 03:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 03:01 PM IST
सार

कोई भी पूजा बिना आरती के संपन्न नहीं मानी जाती है। ऐसे में आज अहोई अष्टमी के त्योहार के मौके पर पूजा करते समय अहोई माता की आरती जरूर करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2023 Aarti Lyrics Ahoi Mata ki Aarti in hindi
Ahoi Ashtami 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ahoi Mata ki Aarti Lyrics: अहोई अष्टमी हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। यह दिन अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि माताएं देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष अनुष्ठान, उपवास और प्रार्थना करती हैं। अहोई माता अनहोनी को टालकर संतान को दीर्घायु प्रदान करती हैं और घर में सुख समृद्धि लाती हैं। अहोई अष्टमी की कथा में इस तरह की बातें बताई गई हैं। कोई भी पूजा बिना आरती के संपन्न नहीं मानी जाती है। ऐसे में आज अहोई अष्टमी के त्योहार के मौके पर पूजा करते समय अहोई माता की आरती जरूर करनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी आरती। 

विज्ञापन


अहोई अष्टमी 2023: तिथि और समय
तिथि:
2023 में अहोई अष्टमी रविवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि का समय- 05 नवंबर, दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर 06 नवंबर, सुबह 3:18 बजे तक
अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त- 05 नवंबर शाम 5:42 बजे से शुरू होकर 05 नवंबर शाम 7:00 बजे तक.
तारों को देखने का समय - शाम 05:58 (5 नवंबर 2023)
 


अहोई माता की आरती 

जय अहोई माता, मइया जय अहोई माता।
तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता॥ जय अहोई माता॥
ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता॥ जय अहोई माता॥

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता॥ जय अहोई माता॥
तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता॥जय अहोई माता॥

जिस घर तुम्हरो वासा, ताहि घर गुण आता।
कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता॥ जय अहोई माता॥
तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता॥ जय अहोई माता॥

शुभ गुण सुंदर युक्ता, क्षीर निधि की जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता॥ जय अहोई माता॥
श्री अहोई मां की आरती जो कोई जन गाता।
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता॥ जय अहोई माता॥

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed