फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission of management courses has been postponed, new schedule will be released

डीयू में मैनेजमेंट कोर्सेज के दाखिले स्थगित, नया शेड्यूल जारी होगा

Sun, 04 Aug 2019 11:23 AM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 04 Aug 2019 11:23 AM IST
सार

  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने मैनेजमेंट कोर्सेज (बीएमएएस, बीबीई, व बीएएफआईए) के दाखिलों को स्थगित कर दिया
  • डीयू के लगभग 20 कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटें हैं

विज्ञापन
DU Admission of management courses has been postponed, new schedule will be released
Delhi University - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट कोर्सेज (बीएमएएस, बीबीई, व बीएएफआईए) के दाखिले एक बार फिर से अटक गए हैं। इन कोर्सेज में दाखिले की शुरुआत शनिवार से होनी थी। लेकिन प्रशासन ने दाखिलों को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन


दाखिले के लिए नया शेड्यूल व नए सिरे से रैंक आधारित रिजल्ट जारी किया जाएगा। दरअसल इन कोर्सेज में दाखिले शुरू होने के बाद बीकॉम, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स ऑनर्स जैसे कोर्सेज से दाखिले रद्द होते हैं।
विज्ञापन

 
डीयू में इन कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 19 जुलाई को आ गया था लेकिन रैंक आधारित रिजल्ट व दाखिला शेड्यूल 1 अगस्त को जारी किया गया। इस शेड्यूल के आधार पर 3 अगस्त से दाखिले शुरू होने थे। प्रशासन ने शेड्यूल को स्थगित करने के कारणों की जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले रद्द होने के कारण विद्यार्थियों के सामने एक बार फिर से परेशानी खड़ी हो गई है। अब उन्हें एक बार फिर से इनके दाखिले के लिए इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को लगातार डीयू की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। 


मालूम हो कि डीयू के लगभग 20 कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटें हैं। इनमें से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) और बीबीई (बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई 9-9 कॉलेजों में व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  (फाइनेंसियल इन्वेस्टमेंट एनॉलिसिस) बीएएफआईए की पढ़ाई दो कॉलेजों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed