Yashoda: सामंथा ने दिखाया अपना कर्मठ अंदाज, बीमारी के बावजूद भी 'यशोदा' का प्रमोशन करने पहुंचीं अभिनेत्री
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' के एक प्रमोशनल इवेंट के लिए अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने बीमारी के बाद भी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में जाने के पीछे अपने दोस्त राज निदिमोरू को प्रेरणा बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा करने वाली अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' को लेकर भी चर्चा बटोर रही हैं। उनकी फिल्म के रिलीज होने की उल्टी-गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में निर्माता फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। लेकिन सिर्फ निर्माता, निर्देशक ही नहीं खुद सामंथा भी फिल्म के प्रमोशन में किसी तरह की कमी नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में बीमारी से जूझने के बाद भी अभिनेत्री 'यशोदा' का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंची।
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' के एक प्रमोशनल इवेंट के लिए अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने बीमारी के बाद भी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में जाने के पीछे अपने दोस्त राज निदिमोरू को प्रेरणा बताया है। तस्वीरों में अभिनेत्री को चश्मा लगाए ब्लैक कलर का कोट पैंट पहने पोज दे रही हैं, लेकिन वह एक भी तस्वीर में मुस्कुरा नहीं रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर साफ बीमारी के साइड इफेक्ट्स नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: निमृत कौर ने नेशनल टीवी पर दीं प्रियंका चाहर को गालियां, थप्पड़ मारने की भी कही बात
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जैसे मेरे अच्छे दोस्त राज निदिमोरू कहते हैं, दिन कैसा भी हो और कितनी भी बेकार चीजें हों, लेकिन उनका एक ही मोटिव रहता है शावर, शेव, शो अप !! मैंने इसे एक दिन के लिए उधार लिया था, यशोदा फिल्म के प्रमोशन के लिए .. 11 तारीख को मिलते हैं।'
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने किया 'पुष्पा 2' से जुड़ा खुलासा, 'झुकेगा नहीं' के बाद यह होगा उनका तकिया कलाम