{"_id":"6447e96f7ea683742b067857","slug":"wife-love-affair-husband-murdered-wife-lover-in-sidhi-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wife Love Affair: पड़ोसी के साथ बिना कपड़ों में थी बीवी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, लवर का कर डाला काम तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wife Love Affair: पड़ोसी के साथ बिना कपड़ों में थी बीवी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, लवर का कर डाला काम तमाम
Tue, 25 Apr 2023 08:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 08:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। पति ने बीवी को किसी और के साथ बिना कपड़ों में देख लिया। गुस्साए पति ने बीवी के प्रेमी का काम तमाम कर डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में शादी के बाद अवैध संबंध और फिर हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। एक युवक ने पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे धारदार हथियार से मार डाला।
विज्ञापन
वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी की पत्नी और मृतक का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लेकिन इस बात की जानकारी आरोपी को नहीं थी। आरोपी मजदूरी के सिलसिले से हमेशा घर से बाहर रहता था। पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला सीधी जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर स्थित मझौली थाना क्षेत्र के करमाई गांव का है। बताया जाता है कि करमाई गांव का निवासी दादूलाल बैगा मजदूरी करने के लिए बाहर रहता था। घर में उसकी पत्नी रहती थी। 20 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे वह अचानक अपने घर आया हुआ था। उसने अपने बेडरूम में पत्नी को पड़ोसी राजरूप बैगा के साथ बिना कपड़ों में रंगे हाथों पकड़ लिया।
मृतक के मां के चरणों में निकले प्राण...
आरोपी दादूलाल घर में रखा धारदार हथियार उठा लाया और राजरूप हमला करने लगा। इस मारपीट में राजरूप के सीने में गंभीर चोंटें आईं। वह गंभीर हालत में वहां से भाग गया। वह थोड़ी दूर स्थित अपने मकान के सामने पहुंचा और दर्द से चिल्लाते हुए गिर गया। राजरूप के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची। बेटे को देखकर मां के होश उड़े। राजरूप ने मां को बताया कि दादूलाल बैगा ने उसे धारदार हथियार से बहुत मारा है। उसी समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच...
वारदात की खबर पर मझौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने लाश को जब्त कर पीएम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ क्या और कब से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पुलिस इस वारदात में अवैध संबंधों को लेकर भी जांच कर रही।
