फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi News: The bride kept waiting with Jaimal, the groom absconded with the bike

Sidhi News: दुल्हन जयमाल लेकर करती रही इंतजार, दूल्हा बाइक से हुआ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि दूल्हा पहले ही एक युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका था, जिसकी बिना जानकारी दिए दूसरी शादी रचाने पहुंचा था, पहली शादी की जानकारी दूल्हे के पिता को भी थी, किंतु छिपाया गया। 

विज्ञापन
Sidhi News: The bride kept waiting with Jaimal, the groom absconded with the bike
शादी से पहले भागा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के मसुरिहा गांव में एक दूल्हा शादी से पहले ही भाग गया। द्वारपूजा के बाद दुल्हन जयमाल लेकर दूल्हे के गले में डालने के लिए दूल्हे की राह तकती रही, लेकिन उससे पहले दूल्हा बाइक से रफू-चक्कर हो गया। बहुत देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा, तो दुल्हन को जयमाल रखकर निराश होकर मंडप से नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। समझौता हुआ कि जितना खर्च हुआ है, उसका भुगतान दूल्हे पक्ष की ओर से किया जाए, तब जाकर मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया गया कि मसुरिहा गांव निवासी रावेंद्र पिता रामसिया गुप्ता की शादी डोल कोठार की रहने वाली ज्योति पिता गणेश गुप्ता के साथ तय हुई। तिलकोत्सव से लेकर सभी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को बरात सीधी शहर के चकदही रोड़ शक्ति पैलेस पहुंच गई। बरातियों के स्वागत के बाद द्वार पूजा भी ठीकठाक ढंग से संपन्न हुआ, इसके बाद नौटंकी का क्रम शुरू होता है। दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि दूल्हा पहले ही एक युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका था, जिसको बिना जानकारी दिए दूसरी शादी रचाने पहुंचा था, पहली शादी की जानकारी दूल्हे के पिता को भी थी, किंतु छिपाया गया। द्वार पूजा के बाद जब जयमाल की तैयारी शुरू हुई इसी बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दूल्हा चोरी छिपे बाइक से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस पूरी घटना की जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह मान मनोव्वल के बाद विवाद शांत हुआ। लड़की के पिता ने बताया कि तिलक से लेकर अभी तक पूरा खर्च मेरा हुआ है। तिलक में भी मेरे द्वारा होटल बुक किया गया था। अंत में समझौता हुआ कि पुलिस के पास यह मामला न जाने दिया जाए, दुल्हन पक्ष का जितना खर्च हुआ है, वह पूरी राशि दूल्हे के पिता द्वारा अदा कर दिया जाए, दूल्हे के पिता इस समझौते पर राजी हो गया। तब जाकर मामला रफा-दफा हो पाया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
शहर में संचालित शक्ति पैलेस में डोल निवासी ज्योति गुप्ता की शादी पड़रा निवासी रावेंद्र गुप्ता के साथ हो रही थी, द्वारचार के बाद वरमाला की तैयारी हो चुकी थी, कि अचानक दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद इस कदर चला कि मारपीट व कुर्सी बरसने लगीं इस पूरी घटना की वारदात पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देने का प्रयास किया, किंतु विवाद की स्थिति शांत होने का नाम नहीं ले रही थी, पुलिस द्वारा वर-वधु के पिता को बुलाकर आपस में बैठाकर समझाया, तब जाकर विवाद समाप्त हुआ।


100 रुपये के स्टाम्प पर हुआ समझौता
लड़का और लड़की के पिता ने 100 रुपये के स्टाम्प पेपर में नोटरी कराकर समझौता किया है। दुल्हा रावेंद्र गुप्ता निवासी पड़रा व दुल्हन ज्योति गुप्ता द्वारा 23 जून 2023 को 100 रुपये के स्टाम्प पेपर में उल्लेख कराया है, कि 22 जून 2023 को रावेंद्र गुप्ता का विवाह ज्योति गुप्ता के साथ होना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन आपसी विवाद के कारण विवाह समपन्न नहीं हो पाया है।

जिससे दोनों पक्ष में आपसी समझौता होने के बाद लड़की के पक्ष के द्वारा जो पैसा खर्च हुआ था, कुल योग राशि 6 लाख 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से वरपक्ष रावेंद्र गुप्ता द्वारा ज्योति गुप्ता को चेक नबंर 376601 केनरा बैक सीधी के माध्यम से एकाउंट धारक गणेश प्रसाद गुप्ता यूनियन बैक आफ इंडिया टिकरी को एनईएफटी किया गया है। दोनों पक्षों के द्वारा आपस में बैठकर हस्ताक्षर करके समझौता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed