फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP News Leopard hunted deer in Sidhi creates panic in villagers

MP News: सीधी में बस्ती के बीचो-बीच तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, लोगों में दहशत का माहौल

Fri, 20 Jan 2023 01:20 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 20 Jan 2023 01:20 PM IST
सार

वन विभाग के डीएफओ क्षितिज कुमार ने बताया कि तेंदुए के शिकार की वजह से हिरण मारा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News Leopard hunted deer in Sidhi creates panic in villagers
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर क्षेत्र में हरिजन बस्ती के पास एक तेंदुए ने बीती देर रात हिरण का शिकार किया। हैरानी की बात यह है कि हिरण शहर की तरफ निकला था और उसके पीछे-पीछे तेंदुए भी शहर में आ गया, जहां पर हिरण पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में हिरण को मृत अवस्था में पड़ा देखा। किसी खूंखार जंगली जानवर ने उसके पेट के टुकड़े कर दिए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

MP News Leopard hunted deer in Sidhi creates panic in villagers
दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गांव के लोगों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मी ने हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की जांच कर रहे हैं। वन विभाग के डीएफओ क्षितिज कुमार ने बताया कि तेंदुए के शिकार की वजह से हिरण मारा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची। वह इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed