फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP Accident 17 killed in Sidhi road accident so far

MP Accident: सीधी सड़क हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, तीन घायलों को दिल्ली एयर लिफ्ट करेंगे

Sat, 25 Feb 2023 02:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 02:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 14 बस यात्रियों की मौत हो गई। आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 

विज्ञापन
MP Accident 17 killed in Sidhi road accident so far
अब तक 17 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाइवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 14 बस यात्रियों की मौत हो गई। आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। रीवा और सीधी अस्पताल में कुल 60 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। इनमें 10 की हालत गंभीर है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प का कहना है कि तीन घायलों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है। दो को सतना से और एक को खजुराहो से हायर इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे, वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में इनकी हुई मौत...

  • मनाऊ कोल पिता छुट्टन कोल 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चरका कोल पिता पुसे कोल 45 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 साल, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • रंगेश कोल की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल 36 साल, निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही
  • ललकुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल, निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी
  • रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल, निवासी जमोड़ी
  • जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन


बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम खत्म हुआ।। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे।


 

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed