फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   24 people going to immersion Durga idol injured due to overturning of pickup

Sidhi: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे 24 लोग घायल, चालक की लापरवाही से पिकअप पलटने से हुआ हादसा

Wed, 05 Oct 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 09:28 PM IST
सार

सीधी जिले में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 24 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
24 people going to immersion Durga idol injured due to overturning of pickup
दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी जिले में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 24 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत धनखोरी का है। यहां के लोग बुधवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने निकले थे। एक पिकअप में प्रतिमा के साथ करीब 25 लोग सवार थे। पिकअप की रफ्तार तेज होने से वह बेकाबू हो गई और अचानक पलट गई। गाड़ी पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद करने पहुंचे। उन्होंने गाड़ी सीधी कर दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एबुंलेंस की मदद से सीधी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप ज्यादा रफ्तार में थी जिसे ड्राइवर लापरवाही पूर्वक चला रहा था। जब गाड़ी अनियंत्रित हो गई तो ड्राइवर कूद गया और गाड़ी रोड से हटकर खेत पर चली गई। जिसके चलते पिकअप में सवार लोग हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed