फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World Brain Tumor Day 2019 IGMC neurosurgeons conference in Shimla Himachal Pradesh

सुबह के वक्त तेज सिर दर्द और उल्टी आए तो हो सकती है ये बीमारी

Sat, 08 Jun 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jun 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
World Brain Tumor Day 2019 IGMC neurosurgeons conference in Shimla Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

सुबह के वक्त रोजाना सिर दर्द या उल्टी का मन करें तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं। यह लक्षण ब्रेन ट्यूमर के भी हो सकते हैं। ब्रेन ट्यूमर खतरनाक बीमारी मानी जाती है लेकिन अब इसके उपचार की तकनीकें भी काफी एडवांस हो चुकी हैं। यह बीमारी सिर्फ  मस्तिष्क को ही प्रभावित नहीं करती बल्कि इसका असर पूरे शरीर पर होता है। मस्तिष्क ही पूरे शरीर को संचालित करता है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इसका इलाज जरूरी है। यह बात आईजीएमसी के न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरसी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज को सुबह के समय तेज सिर दर्द और उल्टी होती है तो यह ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर एक आम बीमारी है। यह दिमाग के किसी भी हिस्से में तैयार हो जाता है इसलिए इस बीमारी का जल्दी पता लगने से ऑपरेशन के माध्यम से मरीज को बचाया जा सकता है। बताया कि ट्यूमर एक साल में 1 सेंटीमीटर और अगले वर्ष तक 2 सेंटीमीटर तक बढ़ जाता है। इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि यह दिमाग में एक छोटे आलू की तरह हो जाता है। दूरबीन और कूसा मशीन की मदद से इस बीमारी का ऑपरेशन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस है। इस उपलक्ष्य पर इस बीमारी से बचाव को लेकर वार्ड में दाखिल मरीजों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रेन हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। ऐसे में हमें ब्रेन से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा सीटी और एमआरआई की जांच से भी ब्रेन ट्यूमर का पता लगाया जा सकता है। हमारा ब्रेन सेल्स से बना होता है। ऐसे में जब भी किसी कारण से ब्रेन का सेल्स का नियंत्रण बिगड़ने लगता है तो यह खत्म होने लगते हैं। इसके बाद ब्रेन के काम में रुकावट पैदा हो जाती है। 
 
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण 
ब्रेन ट्यूमर दिमाग के किसी भी हिस्से में तैयार हो जाता है। इसमें मरीज को सिर दर्द, देखने में समस्या, एक व्यक्ति दो हिस्सों में दिखना, जुबान का बंद हो जाना, अधरंग हो जाना और सुनना कम होना आदि इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। लेकिन बीमारी का पता टेस्ट रिपोर्ट से ही चलता है।

ब्रेन का कैंसर भी है खतरनाक

अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर के करीब सौ मरीजों के ऑपरेशन एक साल के भीतर न्यूरो सर्जरी विभाग  करता है। इनमें ब्रेन कैंसर के 60 फीसदी मरीज होते हैं। ब्रेन ट्यूमर के 40 फीसदी मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। इनमें ब्रेन कैंसर के 5 से 10 फीसदी मरीजों की इलाज के बाद अस्पताल में मौत भी हो जाती है। 
 
ब्रेन कैंसर भी घातक
डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन कैंसर चार स्टेज में होता है। पहले और दूसरे स्टेज में मरीज को बचाया जा सकता है। लेकिन तीसरे और चौथे स्टेज में कैंसर मरीजों का उपचार काफी लंबा चलता है। इसमें मरीज की जान जाने का खतरा रहता है। पचास साल की उम्र से ऊपर के मरीजों में यह बीमारी अधिक पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed