{"_id":"67fbd13d8c6440ca4e02a67c","slug":"won-in-wrestling-won-in-wrestling-shimla-news-c-19-sml1001-516782-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल के चंद ने 59 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण, 81 KG में राजस्थान की पिंकी ने मारा मैदान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
Shimla News: हिमाचल के चंद ने 59 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण, 81 KG में राजस्थान की पिंकी ने मारा मैदान
Mon, 14 Apr 2025 02:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:00 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्तरीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चंद ने 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा के कुलदीप को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
हेनाल्ट स्कूल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता ।
विस्तार
हैनॉल्ट स्कूल में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया। कुल 16 विजेता खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गों में पदक जीते। हिमाचल प्रदेश के चंद ने 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा के कुलदीप को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
130 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के सचिन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के अजयवीर को दूसरा स्थान मिला। 77.7 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के सुजीत ने स्वर्ण पदक जीता और हरियाणा के मोहम्मद अमन ने रजत पदक हासिल किया। 92 किलोग्राम वजन वर्ग में हरियाणा के दीप ने पहला और मिस्देस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 81 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान की पिंकी ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के गौरव कुमार ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। 71 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के यशेन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 97 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के दारा सिंह को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दिग्विजय ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और छत्तीसगढ़ के सलीम ने रजत पदक हासिल किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के दोल्या ने पहला और दिल्ली के कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए कुल 350 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु और वजन वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-11 से लेकर वेटरन खिलाड़ियों तक के मुकाबले हो रहे हैं।
विज्ञापन