{"_id":"668243b6b83e5d80fd09ff33","slug":"weightlifters-will-show-their-strength-to-win-medals-himachal-will-host-nationals-for-the-first-time-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: वेटलिफ्टर पदक जीतने के लिए दिखाएंगे दम, हिमाचल को पहली बार नेशनल की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: वेटलिफ्टर पदक जीतने के लिए दिखाएंगे दम, हिमाचल को पहली बार नेशनल की मेजबानी
Mon, 01 Jul 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:22 AM IST
सार
हिमाचल को पहली बार राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 6 से 13 अक्तूबर तक नगरोटा बगवां में होगी।
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : संवाद
विस्तार
देशभर के वेटलिफ्टर कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पदक के लिए जोर लगाएंगे। हिमाचल को पहली बार राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 6 से 13 अक्तूबर तक नगरोटा बगवां में होगी। प्रतियोगिता में देश के लिए ओलंपिक, काॅमनवेल्थ और एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगरोटा बगवां में होने वाली नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग की जनियूर, यूथ और सीनियर वर्ग की मुकाबले होंगे। देशभर से 1,200 के करीब खिलाड़ी और ऑफिशियल हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आठ दिवसीय नेशनल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से भी पूरी टीम भाग लेगी। हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और महासचिव राज कुमार जम्वाल ने कहा कि प्रदेश के लिए पहला मौका है कि वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला और पुरुषों की 60 सदस्यीय टीम भी भाग लेगी। प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू और विकास पर रहेंगी सबकी नजरें
राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीराबाई चानू, पूर्णिमा पांडे, हर्ष गरुड़, ज्ञानेश्वरी यादव सहित 20 से अधिक खिलाड़ी कांगड़ा पहुंचेंगे। इनके आने से प्रदेश के उभरती प्रतिभाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इनके अलावा तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता विकास ठाकुर, बिंदिया रानी, पॉपी हकाररिका, वंशिता वर्मा, मार्टिना देवी, ज्ञानेश्वरी देवी, हरजिंद्र कौर, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, अजय सिंह, हर्षित मंडियाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन