इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा हिमाचल के विशाल गिल का गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के देहरा के बरवाड़ा गांव निवासी 21 साल के गबरू विशाल गिल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। गायक विशाल गिल का पहला गीत आठ साल.. 14 जून 2016 को रिलीज हुआ।
इसने एक दिन में ही इंटरनेट में करीब 15 हजार डाउनलोड प्राप्त किए हैं। प्रदेश के इस युवा गायक ने सात वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद यह कामयाबी हासिल की है। विशाल ने ‘अमर उजाला’ से बातची में कहा कि पंजाबी गायक जस्सी गिल के मार्गदर्शन से उनकी मेहमत रंग लाई है।
वकौल विशाल उन्होंने न तो कोई संगीत शिक्षा ली है और न ही किसी से सीखा है। विशाल गिल ने बताया कि उन्होंने यह गाना खुद ही लिखा है और खुद ही गाया है। पंजाबी चैनल पर जल्द आने वाले वीडियो में एक्टिंग भी खुद ही की है।
जस्सी गिल से मिले अहम टिप्स, खुद लिखा अपना गाना
उनका संबंधित म्यूजिक कंपनी से अनुबंध भी हो गया है, जल्द ही उनका नया गाना जान... इंटरनेट पर आने वाला है। गांव बरवाड़ा (बढल ठोर) के विशाल गिल के पिता राममूर्ति आईटीबीपी से रिटायर्ड हैं और माता शिवानी गृहिणी है।
विशाल की प्रारंभिक शिक्षा सीसे स्कूल चनौर और बढल ठोर में हुई। जबकि बीबीए गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला में पूरी की। विशाल ने बताया कि वे पहले हिमाचल में ही स्टेज शो किया करते थे। बाद में पंजाब में शो के दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी गायक जस्सी गिल के साथ हुई।
उन्होंने उन्हें पंजाबी गायन, गीत और संगीत के टिप्स दिए। दो-चार साल मेहनत करने के बाद उन्होंने अपना गाना आठ साल लिखा और गाया। जल्दी उनके गीत का वीडियो पीटीसी पंजाबी और पीटीसी चकदे पर दिखाया जाएगा।
Published by Ashok Chauhan