फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vice pradhan Mukesh thakur will bear expenditure of teacher in school after free bus service to patients

पहले मरीजों को फ्री बस सेवा, अब स्कूल में शिक्षक का खर्च उठाएंगे उपप्रधान मुकेश

Fri, 12 Feb 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
vice pradhan Mukesh thakur will bear expenditure of teacher in school  after  free bus service to patients
उपप्रधान मुकेश कुमार ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में उपप्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद मरीजों को बस सेवा फ्री देने वाले मुकेश कुमार ठाकुर ने समाजसेवा का एक और सराहनीय कार्य किया है। मुकेश ठाकुर अब मिडल स्कूल कस्बा में हिंदी के अध्यापक का पूरा खर्च उठाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके। विकास खंड परागपुर के कस्बा स्कूल में पिछले कई दिनों से हिंदी विषय के अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है।

विज्ञापन


मुकेश कुमार ने स्कूल को हिंदी का अध्यापक मुहैया करवाने की बात कही है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि जब तक मिडल स्कूल को रेगुलर हिंदी का अध्यापक नहीं मिल जाता, तब तक वे वहां पर अस्थायी तौर पर रखे गए हिंदी अध्यापक के वेतन का पूरा खर्च उठाएंगे। इससे पहले मुकेश कुमार ने डाडासीबा से धर्मशाला आने वाली उनकी बस में टांडा तक आने वाले मरीजों से किराया न वसूलने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed