{"_id":"5b3b7f254f1c1b84468b45cb","slug":"shalu-thakur-of-kullu-will-represent-india-in-mrs-world-beauty-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपिंस में भारत का नेतृत्व करेंगी हिमाचल की बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
फिलीपिंस में भारत का नेतृत्व करेंगी हिमाचल की बेटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी फिलीपिंस में भारत का नेतृत्व करेंगी। गोवा में मिसेज इंडिया टूरिज्म वर्ल्ड वाइड सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया का खिताब प्राप्त करने वाली शालू ठाकुर अब फिलीपिंस में भारत का नेतृत्व करेंगी
विज्ञापन
। उन्होंने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुरूआत मनाली से ही की थी। पिछले साल अक्तूबर में हिमालयन डायमंड अकादमी की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में भाग लिया था और मिसेज क्लासिक का खिताब जीता।
विज्ञापन
उन्होंने गोवा में जीते मिसेज इंडिया के खिताब का श्रेय इंद्रा शर्मा को दिया। शालू ने कहा कि हिमालयन डायमंड अकादमी की एमडी इंद्रा शर्मा ने उन्हें बहुत सहयोग किया और मॉडलिंग के गुर सिखाए। महिलाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि घर के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
सितंबर में फिलीपिंस में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। इस अवसर पर हिमालयन डायमंड अकादमी की एमडी इंद्रा शर्मा, सदस्य मीरा आचार्य, सतीश सूद, शमशेर सिंह और प्रेस सचिव मोहन सिंह उपस्थित रहे।